न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी? मुंबई ट्रैफिक पुलिस को वॉट्सऐप पर मिला मैसेज

सलमान खान लंबे समय से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की हिट लिस्ट में हैं। पुलिस ने बताया कि 2022 में एक्टर की बिल्डिंग के सामने एक बेंच पर धमकी भरा पत्र मिला था, जबकि मार्च 2023 में उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से ईमेल पर धमकी मिली थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 18 Oct 2024 1:20:12

सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी? मुंबई ट्रैफिक पुलिस को वॉट्सऐप पर मिला मैसेज

मुंबई । मुंबई ट्रैफिक पुलिस को कल रात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य से जान से मारने की धमकी मिली, जिसमें गैंगस्टरों और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बीच 'दुश्मनी खत्म करने' के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सलमान खान के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग नाम के किसी व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर मुंबई पुलिस के ट्रैफिक डिवीजन को एक धमकी भेजी है, जिसमें व्यक्ति ने इस पूरे मामले को दबाने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की है।

यह संदेश मुंबई ट्रैफिक पुलिस के वॉट्सऐप नंबर पर भेजा गया है। जिसमें कहा गया है कि इसे हल्के में न लें। अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई से अपनी दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं, तो उन्हें 5 करोड़ रुपये देने होंगे। मैसेज में आगे चेतावनी दी गई है कि अगर पैसे नहीं दिए गए, तो सलमान खान की स्थिति बाबा सिद्दीकी से भी बदतर होगी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने इस पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है। इस धमकी भरे मैसेज के बाद महाराष्ट्र के रायगढ़ में सलमान खान के पनवेल फार्महाउस के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई।

इससे पहले, गुरुवार को नवी मुंबई की पनवेल पुलिस ने हरियाणा के पानीपत से शूटर सुक्खा को गिरफ्तार किया था। सुक्खा पूर्व में सलमान खान के पनवेल फार्महाउस की रेकी करने और गोली चलाने वाले आरोपियों के साथ शामिल था। गिरफ्तारी के बाद उसे नवी मुंबई में लाया गया है और उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार, सुक्खा एक बड़े आपराधिक नेटवर्क का हिस्सा है और इससे पहले भी कई गंभीर आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद, पुलिस अब यह जांच करेगी कि वह किसके साथ सांठगांठ में था और इस साजिश में अन्य कौन लोग शामिल थे। इस गिरफ्तारी के साथ ही, पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा को लेकर एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है। जांच एजेंसियां तेजी से कार्रवाई कर रही हैं ताकि सभी संबंधित लोगों को पकड़ा जा सके।

बता दें बीते दिनों ही मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?