⚡️Ukrainian army: Russia wants to end war by May 9.
— The Kyiv Independent (@KyivIndependent) March 24, 2022 जंग में पहली बार NATO की एंट्री
According to intelligence from the General Staff of the Armed Forces of Ukraine, Russian troops are being told that the war must end by May 9 – widely celebrated in Russia as the day of victory over the Nazi Germany.
इससे पहले गुरुवार को अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ब्रुसेल्स में नाटो समिट को संबोधित करते हुए कहा कि अगर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ जंग में केमिकल वेपन का इस्तेमाल किया तो नाटो जवाब देगा। रूस जिस तरह के हथियारों का इस्तेमाल करेगा, नाटो उसी तरह के हथियारों से उसे जवाब देगा। इसके साथ ही समिट के बाद बाइडेन ने मीडिया से कहा कि हमने चीन को साफ तौर पर चेताया है कि अगर उसने रूस को मदद दी तो इसके गंभीर आर्थिक परिणाम भुगतने होंगे। हमने उन्हें कोई धमकी तो नहीं दी है, लेकिन चीनी राष्ट्रपति रूस की मदद के परिणाम अच्छे से जानते हैं।
बाइडेन ने कहा कि नाटो कभी भी इतना अधिक एकजुट नहीं हुआ है, जितना आज है। यूक्रेन पर हमले के बाद पुतिन को उनके इरादे के बिल्कुल उलट परिणाम मिल रहे हैं। अमेरिका एक लाख यूक्रेनी रिफ्यूजी का स्वागत करने के लिए तैयार है।













