न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रिटेन बेन करेगा रूसी एयरलाइन Aeroflot, बोरिस जॉनसन ने पुतिन को बताया 'तानाशाह', रूस पर लगाए कई व्यापार प्रतिबंध

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को तानाशाह करार देते हुए हमले को घिनौना करार दिया। इतना ही नहीं बोरिस जॉनसन ने ऐलान किया कि ब्रिटेन अपने हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल रूसी एयरलाइन Aeroflot को नहीं करने देगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 25 Feb 2022 10:58:08

ब्रिटेन बेन करेगा रूसी एयरलाइन Aeroflot, बोरिस जॉनसन ने पुतिन को बताया 'तानाशाह', रूस पर लगाए कई व्यापार प्रतिबंध

यूक्रेन पर हमले को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस की निंदा करते हुए कहा कि पुतिन हमलावर हैं, उन्होंने युद्ध के रास्ते को चुना। लेकिन पुतिन और उनके देश रूस को इस हमले के नतीजे भुगतने होंगे। उधर, यूक्रेन पर हमले को लेकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को तानाशाह करार देते हुए हमले को घिनौना करार दिया। इतना ही नहीं बोरिस जॉनसन ने ऐलान किया कि ब्रिटेन अपने हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल रूसी एयरलाइन Aeroflot को नहीं करने देगा।

यूक्रेन पर हमले के विरोध में ब्रिटेन की संसद में रूस के खिलाफ 'सबसे बड़े और सबसे गंभीर प्रतिबंधों' के पैकेज को पेश किया गया। इन प्रतिबंधों में रूस के स्वामित्व वाले बैंक वीटीबी की संपत्ति-फ्रीज करने और रूसी बैंकों को ब्रिटेन की वित्तीय प्रणाली से बाहर रखने की भी अनुमति दी गई है। इतना ही नहीं यूके सरकार ने उस राशि की सीमा निर्धारित करने का फैसला किया है जो रूसी नागरिक अपने यूके बैंक खातों में जमा कर सकते हैं। इसके अलावा रूस और निजी कंपनियों को यूके में धन जुटाने पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया गया है। बोरिस जॉनसन ने कहा, ये व्यापार प्रतिबंध आने वाले सालों में रूस की सैन्य, औद्योगिक और तकनीकी क्षमताओं को प्रभावित करेंगे।

जॉनसन ने कहा कि दुनिया और इतिहास की नजर में पुतिन की निंदा की जाएगी। वे अपने हाथों से यूक्रेन के लोगों का खून कभी साफ नहीं हो पाएगा। अब हम उसे देखते हैं कि वे क्या हैं। वह खून से सना हुआ हमलावर है, जो शाही विजय में विश्वास रखता है।

जॉनसन ने कहा कि रूस की कार्रवाई बर्बरतापूर्ण है। उन्होंने कहा कि हम यूक्रेन के साथ खड़े हैं, उनकी जनता के साथ खड़े हैं। उन्होंने रूस के राष्ट्रपति को तानाशाह बताया। उन्होंने कहा कि रूस ने यूक्रेन को तीन तरफ से घेर लिया है। कितना भी समय लग जाए, ब्रिटेन यूक्रेन के साथ खड़ा है। ये हमला यूक्रेन पर नहीं, व्यवस्था पर है, लोकतंत्र पर है। यूक्रेन की स्वतंत्रता, संप्रभुता के लिए ब्रिटेन खड़ा है।

बता दे, रूस के हमले के बाद यूक्रेन में तबाही मची हुई है। यूक्रेन की राजधानी कीव को रूस घेरने की प्लानिंग बना चुका है। दूसरी तरफ यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की बेबस नजर आ रहे हैं और यूएस के राष्ट्रपति बाइडेन ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। इसपर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस से लड़ाई में उनको अकेले छोड़ दिया गया है। उन्होंने दावा किया है कि रूसी हमले में यूक्रेन के 137 लोगों की मौत हो गई वहीं 316 जख्मी हैं। यूक्रेन रूस के खिलाफ जंग लड़ने के लिए सेना को एकजुट भी कर रहा है। उधर, यूक्रेन ने दावा किया है कि उनकी फोर्सेस ने 800 से ज्यादा रूसी सैनिकों को मार गिराया है। 30 रूसी टैंक और 7 जासूसी एयरक्राफ्ट को भी तबाह कर दिया है। उधर, अमेरिकी रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन पर रूस की तरफ से कुल 203 हमले किए गए जिनमें 160 हमले मिसाइलों से और 83 लैंड बेस्ड टारगेट हिट किए। यूक्रेन सरकार ने 18 से 60 साल के पुरुषों के देश छोड़ने पर रोक लगा दी है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यूक्रेन ने अपने 10 हजार नागरिकों को मुकाबले के लिए राइफलें दी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती