यूक्रेन से 183 भारतीय नागरिकों को लेकर एक विशेष विमान हंगरी के बुडापेस्ट से राष्ट्रीय राजधानी पहुंची।#OperationGanga pic.twitter.com/wI5aGDSNz7
&mda प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन संकट पर शनिवार को एक बार फिर हाई लेवल मीटिंग की। पिछले 4 दिनों में पीएम की यह 9वीं बैठक है। बताया जा रहा है कि पीएम ने अब तक भारतीयों छात्रों को निकालने को लेकर चलाए जा रहे ऑपरेशन गंगा के बारे में पूरी जानकारी ली। साथ ही बाकी फंसे भारतीयों की स्वदेश वापसी के लिए अभियान में और तेजी लाने के निर्देश दिए। बता दें कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए पीएम लगातार इस तरह की बैठकें कर रहे हैं और हालात पर खुद निगरानी रख रहे हैं।
बता दे, भारत सरकार ने 26 फरवरी को ऑपरेशन गंगा की शुरुआत की थी। इस अभियान के तहत 11 मार्च तक कुल 100 उड़ानों का शेड्यूल तय किया गया है। वायुसेना के साथ 6 निजी कंपनियों के विमान भी इस अभियान में शामिल किए गए है।
















