न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रूस में आखिर क्यों दी जा रही कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद सेक्स से दूर रहने की सलाह!

सेराटोव क्षेत्र के उप स्वास्थ्य मंत्री डॉ डेनिस ग्रेफर ने कहा कि रूसियों को सेक्स के साथ-साथ सेक्स करने के बाद बढ़े हुए शारीरिक तनाव से दूर रहना चाहिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 11 Jul 2021 11:08:34

रूस में आखिर क्यों दी जा रही कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद सेक्स से दूर रहने की सलाह!

कोरोना वायरस की दो-दो वैक्सीन बना चुका रूस दुनिया में सबसे कम वैक्सीनेशन करने वाले देशों में से एक है। रूस में केवल 13%लोगों को ही कोरोना वायरस वैक्सीन की दोनों डोज दी गई है। जबकि, बाकी के यूरोपीय देशों में यह आंकड़ा औसतन 30% के ऊपर है। रूस को वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार के लिए आलोचना का सामना भी करना पड़ रहा है। वहीं, इस बीच रूस के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोरोना वैक्सीन लगवा चुके लोगों को सेक्स से दूर रहने की सलाह दी है। अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि वे कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद कम से कम तीन दिन तक सेक्स से दूर रहें। सेराटोव क्षेत्र के उप स्वास्थ्य मंत्री डॉ डेनिस ग्रेफर ने कहा कि रूसियों को सेक्स के साथ-साथ सेक्स करने के बाद बढ़े हुए शारीरिक तनाव से दूर रहना चाहिए। रूस में इससे पहले भी लोगों को वैक्सीनेशन के तुरंत बाद वोदका पीने, ध्रूमपान करने और भाप लेने से बचने को कहा गया था।

डॉ डेनिस ग्रेफर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मेरा मानना है और हर कोई भी यह जानता है कि सेक्स एक बहुत ज्यादा ऊर्जा की खपत करने वाली गतिविधि है। इसलिए हम उन लोगों को चेतावनी देते हैं जो टीकाकरण के बाद अनुशंसित नहीं है। जिन्होंने हाल में ही वैक्सीन लगवाई है उन लोगों को यौन संबंध बनाने सहित सभी तरह की शारीरिक गतिविधियों को करने से बचना चाहिए। बता दे, ग्रेफर रूस के एक योग्स चिकित्सक होने के साथ ही शीर्ष राजनेता भी है। हालांकि, उनके सेक्स बैन वाले दावे की एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने आलोचना की है। ग्रेफर के बॉस ओलेग कोस्टिन ने वैक्सीनेशन के बाद सेक्स का जिक्र करते हुए कहा कि आप इसे कर सकते हैं, बस इसे सावधानी से करें। उन्होंने यह भी कहा कि रूसियों को सामान्य समझ होनी चाहिए और इसे ज्यादा नहीं करना चाहिए।

स्पुतनिक वी वैक्सीन की डोज लगाई जा रही है

रूस अपने नागरिकों को स्पुतनिक वी वैक्सीन की डोज लगवा रहा है। यह वैक्सीन भी एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन की तरह ही दो खुराक वाली है। रूस की स्पुतनिक वी वैक्सीन को अभी तक विश्व स्वास्थ्य संगठन से मंजूरी मिलने का इंतजार है। हालांकि, अलग-अलग देशों में किए गए सर्वे में यह वैक्सीन कोरोना वायरस के खिलाफ 91।6% कारगर पाई गई है। अभी तक भारत समेत दुनिया के 67 देशों ने इस वैक्सीन को मंजूरी दे दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन