न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संसद में प्रवेश के नियम हुए सख्त, विजिटर को ऑनलाइन करना होगा आवेदन, भेजा जाएगा QR कोड

देश के नई संसद भवन की सुरक्षा को लेकर सरकार ने कुछ नए कदम उठाए हैं। इससे संसद में सांसदों, अधिकारियों और कर्मचारियों को छोड़कर अन्य सभी लोगों के लिए चेकिंग रूल और सख्त हो जाएंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 28 Jan 2024 3:37:56

संसद में प्रवेश के नियम हुए सख्त, विजिटर को ऑनलाइन करना होगा आवेदन, भेजा जाएगा QR कोड

नई दिल्ली। लोकसभा में पिछले साल 13 दिसंबर को सत्र के दौरान दर्शक दीर्घा से कुछ लोग कूद गये थे। ये लोग सदन में नारेबाजी करते हुए कैन से पीला धुआं छोड़ रहे थे। इससे संसद की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई थी। इसको देखते हुए बजट सत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नए सिरे से नियम बनाए गये हैं।

देश के नई संसद भवन की सुरक्षा को लेकर सरकार ने कुछ नए कदम उठाए हैं। इससे संसद में सांसदों, अधिकारियों और कर्मचारियों को छोड़कर अन्य सभी लोगों के लिए चेकिंग रूल और सख्त हो जाएंगे।

हर विजिटर को ऑनलाइन करना होगा आवेदन

अब दर्शक दीर्घा में जाने के लिए आसानी से अनुमति नहीं मिल पाएगी। नए नियम में संसद की दर्शक दीर्घा में प्रवेश के लिए लोगों को सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन करने होंगे। अगर आवेदन स्वीकार कर लिया जाता है तो आवेदक के मोबाइल नंबर पर एक क्यूआर कोड भेजा जाएगा। इस क्यूआर कोड का प्रिंट निकालकर तय समय पर आवेदक को संसद भवन पहुंचना होगा। इसके साथ उनके पास आधार कार्ड भी होना चाहिए। संसद भवन की एंट्री प्वाइंट पर क्यूआर कोड को दिखाकर उसका एप्रुवल लेना होगा।

बॉयोमेट्रिक, मेट्रो की तरह कार्ड टैप करना भी जरूरी

एप्रुवल लेने के बाद रिसेप्शन पर आवेदक का बॉयोमेट्रिक किया जाएगा और फोटो भी लिया जाएगा। इतना होने के बाद उनको एक स्मार्ट कार्ड दिया जाएगा। स्मार्ट कार्ड लेकर दर्शक दीर्घा के एंट्री प्वाइंट पर मेट्रो की तरह टैप करना होगा। इसके बाद ही गेट खुलेगा और वह अंदर जा सकेंगे। वापसी में उन्हें स्मार्ट कार्ड वापस करना होगा। किसी वजह से स्मार्ट कार्ड नहीं वापस करने और भूल जाने पर आवेदक ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाएगा। इसके बाद वह दोबारा कभी संसद भवन में प्रवेश नहीं कर सकेगा।

नई व्यवस्था में सांसदों से कहा गया है कि वे विजिटर्स पास के लिए तीन दिन पहले अप्लाई करें। इससे पुलिस वेरिफिकेशन कराने में आसानी होगी।बजट सत्र में भी 31 जनवरी शाम चार बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। जिस दिन संसद में बजट पेश किया जाएगा, उस दिन के लिए सांसद एक ही पास जारी कर सकते हैं। इसमें भी उनकी पत्नी या पति को प्राथमिकता दी जाएगी। गैलरी पास के लिए सांसद अपने आवेदक का केवल ऑनलाइन आवेदन ही कर सकते हैं।

संसद पर 13 दिसंबर को 2001 को हुए आतंकवादी हमले की बरसी के दिन संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई थी। उस दिन दो व्यक्ति शून्यकाल के दौरान दर्शक दीर्घा से लोकसभा कक्ष में कूद गए और केन से पीला धुआं छोड़ते हुए नारे लगाए थे। आरोपियों को बाद में सांसदों ने पकड़ लिया था। लगभग उसी समय दो अन्य लोगों ने संसद परिसर के बाहर नारे लगाते हुए केन से रंगीन धुआं छोड़ा था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स