न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP चुनाव से पहले बीजेपी की छवि सुधारने की चिंता, संघ ने मोदी-शाह के साथ करी मीटिंग

उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनावों से पहले संघ बीजेपी की छवि को लेकर फिक्रमंद है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मोदी पर हो रहे सीधे हमलों से भाजपा परेशान है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 24 May 2021 1:39:56

UP चुनाव से पहले बीजेपी की छवि सुधारने की चिंता, संघ ने मोदी-शाह के साथ करी मीटिंग

उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनावों से पहले संघ बीजेपी की छवि को लेकर फिक्रमंद है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मोदी पर हो रहे सीधे हमलों से भाजपा परेशान है। दूसरी लहर ने देश को झकझोर दिया है। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार की तैयारियां सबके सामने उजागर हो गई हैं। इसके अलावा वैक्सीन, ऑक्सीजन, बेड और दवाओं की कमी ने तैयारियों की खामी को उजागर किया है। इसी को लेकर संघ ने रविवार को दिल्ली में एक बैठक की। इस बैठक में मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा भी शामिल हुए। न्यूज वेबसाइट एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में बताया कि दिल्ली में हुई इस बैठक के बाद पार्टी और संगठन स्तर पर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। ताकि, उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनावों से पहले पार्टी की छवि को पहुंचे नुकसान की भरपाई की जा सके। इस बैठक में संघ के दत्तात्रेय होसबोले, उत्तर प्रदेश में संगठन के प्रमुख सुनील बंसल भी शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक कोरोना के चलते भाजपा की जो छवि लोगों में बनी है, उस पर गंभीर चिंता इस बैठक में जाहिर की गई।

वहीं, उत्तर प्रदेश कोरोना से बुरी तरह प्रभावित होने वाले राज्यों में शामिल है। गंगा में बहती लाशों ने तो प्रदेश में होने वाली मौतों की सच्चाई को सबके सामने रख दिया। कोरोना की स्थित को संभालने को लेकर योगी सरकार पर सवाल उठ रहे हैं। इस पर भी प्रश्नचिह्न है कि उत्तर प्रदेश में टेस्ट और केसेज के आंकड़े वाकई सच्चे हैं?

जेपी नड्डा की भाजपा शासित राज्यों को चिट्ठी

पिछले हफ्ते बीजेपी शासित राज्यों को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक चिट्ठी भी भेजी है। इसमें कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वे 30 मई को मोदी के कार्यकाल के 7 साल पूरे होने पर कोई आयोजन न करें। नड्डा से कार्यकर्ता ने अपील की कि इस मौके पर समाजसेवा का काम करें।

इसके साथी ही नड्डा ने पत्र में लिखा कि उन बच्चों की हरसंभव मदद करे जिन्होंने कोरोना की वजह से अपने मां-बाप को खो दिया है। नड्डा ने लिखा ऐसे बच्चों का बेहतर भविष्य सुनिश्चित करना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। भाजपा ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वो अस्पतालों में बिस्तर, दवाइयों और ऑक्सीजन की व्यवस्था करने में भी मदद करें।

उत्तर प्रदेश में अब तक 16.69 लाख हुए संक्रमित

आपको बता दे, उत्तर प्रदेश में रविवार को 4,715 लोग संक्रमित पाए गए। 14,086 लोग ठीक हुए और 234 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.69 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 15.65 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,209 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 84,880 मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश में रिकवरी रेट सुधरकर 93% से भी ज्यादा हो गया है। वहीं, संक्रमण दर 2% के आसपास है। लेकिन कोरोना की दूसरी लहर में मौतों की संख्या कम नहीं हो रही है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, महज 23 दिन के भीतर प्रदेश में 6,408 संक्रमितों की जान गई है, जो अप्रैल के मुकाबले दोगुनी है। अप्रैल में 3,750 मरीजो की मौत हुई थी। वहीं, मार्च में महज 84 लोगों ने दम तोड़ा था। प्रदेश में अब तक 19,209 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को प्रदेश में महामारी से सबसे ज्यादा 21 मौतें झांसी जिले में हुईं। इसके बाद लखनऊ में 18, वाराणसी में 15, अयोध्या में 14 और गोरखपुर और लखीमपुर खीरी में 10-10 लोगों ने जान गंवाई।

ब्लैक फंगस के 600 मरीज

उत्तर प्रदेश में ब्लैक फंगस का कहर बढ़ता जा रहा है। मरीजों का आंकड़ा 600 के पार हो गया है। अब तक 48 से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के अंदर इंजेक्शन और दवा न मिलने से मेरठ में 5 मरीजों की मौत हो गई। मेरठ में रविवार को ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या 95 का आंकड़ा पार कर गई। यहां अब तक 12 से अधिक मौतें ब्लैक फंगस से हो चुकी हैं। डॉक्टर्स के अनुसार अभी जितने मेरठ में मरीज हैं उनके हिसाब से 1800 इंजेक्शन की जरूरत है, लेकिन अभी केवल 100 इंजेक्शन उपलब्ध हैं। उधर, लखनऊ में मरीजों की संख्या 205 हो गई है। रविवार को 15 नए मरीज मिले। 19 लोगों का सफल ऑपरेशन हुआ। वाराणसी में अब तक 84 मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें 6 लोग जान गंवा चुके हैं। गोरखपुर में 29 नए संदिग्ध मरीज मिले हैं। इनमें 15 की हालत गंभीर है। अब तक 40 मरीजों की पहचान हो चुकी है, जबकि 6 लोग जान गंवा चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल