न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनीपत : कार ने तीन साइकिल सवार और स्कूटी को मारी टक्कर, 4 मरे, 4 घायल

हरियाणा के सोनीपत में एक तेज रफ्तार कार ने तीन साइकिल सवार और एक स्कूटी को टक्कर मार दी। इस घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 28 Jan 2024 2:25:02

सोनीपत : कार ने तीन साइकिल सवार और स्कूटी को मारी टक्कर, 4 मरे, 4 घायल

सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में एक तेज रफ्तार कार ने तीन साइकिल सवार और एक स्कूटी को टक्कर मार दी। इस घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक नेपाल के रहने वाले थे। हादसे में कार में सवार तीन युवकों को भी चोटें आईं हैं। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, ये घटना सोनीपत के मामा भांजा चौक पर हुई है। यहां तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार वेटरों को कुचल दिया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नेपाल के रहने वाले अमर, दल बहादुर, अर्जुन और कमल के रूप में हुई है। वहीं इनका एक साथी दिल बहादुर गंभीर रूप से घायल है। कार में सवार युवक ऋतिक, मोहित और अरुण गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू की घटना की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही सोनीपत सिविल लाइन थाना पुलिस और सिविल अस्पताल से डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिए हैं। वहीं घायल को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर किया गया है। मृतक सोनीपत में वेटर का काम करते थे। देर रात एक कार्यक्रम से अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। सीसीटीवी फुटेज देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भीषण था।

घटना को लेकर क्या बोले सिविल लाइन थाना प्रभारी

इस घटना को लेकर सिविल लाइन थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मामा भांजा चौक पर एक कार ने साइकिल सवारों को टक्कर मार दी। इसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोगों गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को रोहतक पीजीआई में रेफर किया गया है। हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। घटना की जांच की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट