न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्यप्रदेश : ट्रोले ने मार दी खड़े ऑटो को टक्कर, एक बच्चे और तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत

एक खड़े ऑटो को ट्रोले ने टक्कर मार दी जिसमें एक बच्चे और तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि पांच महिलाएं घायल बताई जा रही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 02 Sep 2021 4:18:57

मध्यप्रदेश : ट्रोले ने मार दी खड़े ऑटो को टक्कर, एक बच्चे और तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत

मध्यप्रदेश के मंडला जिले में बुधवार शाम दर्दनाक घटना सामने आई जहां एक खड़े ऑटो को ट्रोले ने टक्कर मार दी जिसमें एक बच्चे और तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि पांच महिलाएं घायल बताई जा रही हैं। हादसा शाम छह बजे के करीब नेशनल हाईवे 30 पर हुआ। हादसे में आटो ड्राइवर को भी गंभीर चोटें आईं हैं। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया है। यहां से चार महिलाओं को जबलपुर रैफर कर दिया गया है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। सूचना के बाद प्रदेश कांग्रेस सचिव संजय सिंह परिहार भी घटना स्थल पहुंच गए और उन्होंने भी ग्रामीणों से मार्ग में प्रदर्शन के दौरान सड़क में बैठकर ग्रामीणों की मांग का समर्थन किया। पुलिस ने ट्रोला जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्रामीण महिलाएं सवारी आटो से जा रही थीं। कार्यक्रम से वापस लौटते समय जैसे ही बिनैका बायपास तिराहे से आटो मुड़ा पीछे से तेज रफ्तार आ रहे सरिया से लदे ट्राला ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे आटो काफी दूर जा छिटका। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक 8 साल बच्चे और तीन महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना स्थल पर चक्काजाम कर दिया। यहां काफी लंबे समय से ओवरब्रिज बनाने और बैरिकेड लगाने की मांग की जा रही थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार, थाना प्रभारी ने लोगों को समझाया। तब जाकर करीब डेढ़ घंटे के बाद ग्रामीणों ने जाम हटा लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'

'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता

शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?

खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग

मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात

'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल

शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू

महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला

101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई

कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे

Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?