न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

धौलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्लीपर कोच बस ने टेंपो को मारी टक्कर, 12 की मौत

राजस्थान के धौलपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार स्लीपर कोच बस ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Fri, 20 Dec 2024 9:36:38

धौलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्लीपर कोच बस ने टेंपो को मारी टक्कर, 12 की मौत

राजस्थान के धौलपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार स्लीपर कोच बस ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। मृतकों में महिलाएं, बच्चे और एक वृद्ध शामिल हैं। यह घटना बाड़ी सदर थाना क्षेत्र के NH-11बी पर सुनीपुर गांव के पास हुई। टेंपो में सवार सभी लोग बरौली गांव से भात देकर अपने घर, बाड़ी शहर लौट रहे थे। टेंपो में सवार सभी यात्री बाड़ी शहर के गुमट मोहल्ला के निवासी थे। हादसे के दौरान बस की रफ्तार बेहद तेज थी, जिसके कारण टक्कर इतनी जोरदार हुई कि टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों में से तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद का मंजर

टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद पहुंचाई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में जान गंवाने वालों में बच्चियां, महिलाएं और एक वृद्ध शामिल हैं। प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

प्रशासन की कार्रवाई

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रथम दृष्टया, यह हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ प्रतीत होता है। हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार

केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार

'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका