न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

60 मिनट की अंतरिक्ष यात्रा से लौटे वर्जिन ग्रुप के फाउंडर रिचर्ड ब्रैन्सन, बोले- यह जिंदगी का यादगार अनुभव

ब्रिटिश अरबपति और वर्जिन ग्रुप के फाउंडर रिचर्ड ब्रैन्सन ने रविवार को इतिहास रच दिया। वे वर्जिन गैलेक्टिक रॉकेट प्लेन से 60 मिनट की अंतरिक्ष यात्रा करके लौटे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 11 Jul 2021 11:37:39

60 मिनट की अंतरिक्ष यात्रा से लौटे वर्जिन ग्रुप के फाउंडर रिचर्ड ब्रैन्सन, बोले- यह जिंदगी का यादगार अनुभव

ब्रिटिश अरबपति और वर्जिन ग्रुप के फाउंडर रिचर्ड ब्रैन्सन ने रविवार को इतिहास रच दिया। वे वर्जिन गैलेक्टिक रॉकेट प्लेन से 60 मिनट की अंतरिक्ष यात्रा करके लौटे। वर्जिन गैलेक्टिक के पैसेंजर रॉकेट प्लेन VSS यूनिटी में सवार होकर ब्रैन्सन अंतरिक्ष के किनारे तक गए और वहां भारहीनता का अनुभव भी किया। प्लेन ने रात करीब 8:10 बजे (भारतीय समय के मुताबिक) न्यू मैक्सिको से उड़ान भरी थी। वर्जिन ग्रुप ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया था कि इसे शाम 6:30 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से लॉन्चिंग का वक्त डेढ़ घंटे आगे बढ़ा दिया गया था। वहीं, तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक रिचर्ड ब्रैन्सन की अंतरिक्ष यात्रा 150 मिनट की रहने वाली थी, लेकिन वे 60 मिनट यानी एक घंटे में ही अपना सफर पूरा करके लौट आए। यात्रा के समय में इस बदलाव की वजह के बारे में वर्जिन ग्रुप या ब्रैन्सन की तरफ से फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।

elon musk,mexico,washington,virgin galactic space launch

लैंडिंग के साथ ही रिचर्ड ब्रैन्सन नेअपने इस अनुभव को यादगार बताया। ब्रैन्सन ने कहा, 'यह जिंदगी का यादगार अनुभव है। वर्जिन गैलेक्टिक पर 17 साल से काम कर रही हमारी बेहतरीन टीम को बधाई। इतने लंबे वक्त तक उनकी बेहद कड़ी मेहनत से ही हम यहां तक पहुंच सके।'

उड़ान से पहले ब्रैन्सन ने कहा था कि मेरा मिशन स्टेटमेंट है, मेरे नाती-पोतों, आपके नाती-पोतों और सबके लिए अंतरिक्ष यात्रा का सपना सच करना। उनके इस सफर को देखने के लिए टेस्ला के CEO एलन मस्क भी पहुंचे हैं। उनकी कंपनी स्पेसएक्स भी स्पेस टूरिज्म की बड़ी खिलाड़ी बनने की कोशिशों में जुटी है। ब्रैन्सन ने कहा कि अगले साल कॉमर्शियल टूर शुरू करने से पहले वे खुद इसका अनुभव लेना चाहते हैं। उड़ान कामयाब रहने के बाद उनकी कंपनी वर्जिन ने अंतरिक्ष के लिए कॉमर्शियल टूर शुरू करने की ओर सबसे बड़ा पड़ाव पार कर लिया।

elon musk,mexico,washington,virgin galactic space launch

रिचर्ड बतौर मिशन स्पेशलिस्ट स्पेसशिप-2 यूनिटी से जुड़े हैं। उनके साथ भारत की बेटी सिरिशा बांदला समेत 5 और लोगों ने उड़ान भरी। सिरिशा इस मिशन के बाद अंतरिक्ष में जाने वाली कल्पना चावला के बाद भारत में जन्मीं दूसरी महिला बन गई हैं। 34 साल की सिरिशा एयरोनॉटिकल इंजीनियर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती