Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलायंस ने मिलाया वॉल्ट डिज्नी से हाथ, फरवरी में जन्म लेगी देश की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कम्पनी

देश के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने एंटरटेनमेंट जगत का सबसे बड़ा सौदा हथिया लिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 25 Dec 2023 10:32:59

रिलायंस ने मिलाया वॉल्ट डिज्नी से हाथ, फरवरी में जन्म लेगी देश की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कम्पनी

नई दिल्ली। देश के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने एंटरटेनमेंट जगत का सबसे बड़ा सौदा हथिया लिया है। इस सौदे के पूरा हो जाने के बाद रिलायंस भारत की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनी बन जाएगी। रिलायंस और वॉल्ट डिज्नी के बीच एक नॉन-बाइडिंग एग्रीमेंट साइन किया गया है। इसके तहत वॉल्ट डिज्नी के भारतीय कारोबार का 51 फीसदी रिलायंस का हो जाएगा। दोनों कंपनियों के एक हो जाने के बाद देश की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनी जन्म लेगी।

देश की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनी होगी रिलायंस-डिजनी


रॉयटर्स और ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, एंटरटेनमेंट बिजनेस का यह सबसे बड़ा मर्जर फरवरी, 2024 तक पूरा हो सकता है। रिपोर्ट में बताया गया कि मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस को इसमें 51 फीसदी हिस्सेदारी मिलेगी और 49 फीसदी हिस्सा डिजनी का होगा। इस मर्जर में कैश और स्टॉक्स दोनों शामिल हैं। इसके पूरा होने के साथ ही रिलायंस-डिजनी देश की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनी बन जाएगी। रॉयटर्स ने दो हफ्ते पहले बताया था कि दोनों कंपनियों के अधिकारी इस सौदे पर बात करने के लिए लंदन में मिलने वाले हैं।

अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स, जी और सोनी की चिंता बढ़ेगी


आरआईएल और वॉल्ट डिजनी के मर्जर से जी नेटवर्क, सोनी टीवी, अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स को सीधी टक्कर मिलेगी। मौजूदा समय में आरआईएल की जिओ कई ऐप्स के और वाइकॉम18 के साथ मीडिया एवं एंटरटेनमेंट सेक्टर में मौजूद है।
जिओ सिनेमा और डिजनी हॉटस्टार में चल रही थी टक्कर

इस मर्जर में जियो सिनेमा को भी शामिल किया गया है। इसके पास आईपीएल के ऑनलाइन राइट्स हैं। इससे पहले यही राइट्स डिजनी हॉटस्टार के पास थे। इस सेक्टर में अंबानी को टक्कर डिजनी से ही मिल रही थी। आईपीएल के ऑनलाइन राइट्स जाने के बाद से ही डिजनी हॉटस्टार के यूजर्स घटने लगे थे।

भारतीय कारोबार को बेचना चाहती थी डिजनी

रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी 2023 से ही डिजनी अपने भारतीय कारोबार को बेचने या ज्वाइंट वेंचर के लिए किसी भारतीय कंपनी को पार्टनर बनाने की कोशिश में जुटी थी। डिजनी के कई टीवी चैनल और हॉटस्टार स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म भी हैं। मर्जर के बाद दोनों कंपनियां पार्टियां मिलकर 1 से 1.5 अरब डॉलर तक का निवेश कर सकती है।

अगले महीने हो सकता है ऐलान

इस मर्जर का ऐलान अगले महीने की शुरुआत में हो सकता है। प्रस्ताव के तहत, किसी भी नकद और स्टॉक स्वैप लेनदेन के पूरा होने के बाद डिजनी भारतीय कंपनी में माइनॉरिटी शेयर जरूर रखेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका