न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

REET : परीक्षा पैटर्न में हुआ बदलाव, आज जारी होंगे एडमिट कार्ड, इस तरह करें डाउनलोड

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम कर लिए हैं। परीक्षा के दौरान किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए सख्त निगरानी रखी जाएगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 19 Feb 2025 1:02:33

REET : परीक्षा पैटर्न में हुआ बदलाव, आज जारी होंगे एडमिट कार्ड, इस तरह करें डाउनलोड

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2025 के लिए एडमिट कार्ड आज, 19 फरवरी 2025 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। इस परीक्षा में 14 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, परीक्षा में भाग लेने के लिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। REET 2025 Exam 27 और 28 फरवरी को आयोजित होगी।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम कर लिए हैं। परीक्षा के दौरान किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए सख्त निगरानी रखी जाएगी। REET 2025 दो स्तरों पर आयोजित होगी। लेवल 1 प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1-5) के लिए आयोजित होगा वहीं लेवल 2 माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 6-8) के लिए आयोजित किया जाएगा।

परीक्षा पैटर्न में हुए हैं जरूरी बदलाव

इस बार परीक्षा में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं:

अब प्रश्नपत्र में चार के बजाय पांच उत्तर विकल्प दिए जाएंगे।

निगेटिव मार्किंग लागू की गई है, जिससे गलत उत्तर देने पर अंक कटेंगे।

यदि कोई अभ्यर्थी 10% से अधिक प्रश्नों का जवाब नहीं देता है तो उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

यदि 10 तक प्रश्न छोड़े जाते हैं, तो भी निगेटिव मार्किंग लागू होगी।

ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

वेबसाइट के होमपेज पर REET 2024 पेज पर क्लिक करें।

अब इस पेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक मिलेगा।

लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल्स भरें।

इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा, जिसे डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट ले लें।

ये रहेगा पासिंग मार्क्स

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2025 में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को कम से कम 60% अंक प्राप्त करने होंगे। हालांकि, सरकार ने विभिन्न आरक्षित श्रेणियों के लिए उत्तीर्ण अंकों में छूट प्रदान की है। आदिवासी बहुल क्षेत्र (टीएसपी) में रहने वाले अनुसूचित जनजाति एवं सहरिया जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 36% निर्धारित किए गए हैं। साथ ही अनुसूचित जाति (SC), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अति पिछड़ा वर्ग (MBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)55%, विधवा एवं परित्यक्ता महिलाएं, भूतपूर्व सैनिक 50%, दिव्यांग अभ्यर्थी 40% है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी