न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी के जन्मदिन पर रिकॉर्ड 2.19 करोड़ से ज्यादा लग चुके हैं टीके, 2.5 करोड़ का आंकड़ा पार करने की उम्मीद

PM मोदी (Narendra Modi) के 71वें जन्मदिन यानी आज रिकॉर्ड कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। इसी के तहत आज टीकाकरण का आंकड़ा एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Sep 2021 6:46:39

PM मोदी के जन्मदिन पर रिकॉर्ड 2.19 करोड़ से ज्यादा लग चुके हैं टीके, 2.5 करोड़ का आंकड़ा पार करने की उम्मीद

PM मोदी (Narendra Modi) के 71वें जन्मदिन यानी आज रिकॉर्ड कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। इसी के तहत आज टीकाकरण का आंकड़ा एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है। यह चौथी बार है जब एक करोड़ से ज्यादा वैक्सीन लगाई गई है। खबर लिखे जाने तक वैक्सीन का आंकड़ा 2.19 करोड़ से अधिक हो गया है। इससे पहले 27 अगस्त को 1 करोड़ 3 लाख 35 हजार 290 टीके, 31 अगस्त को 1 करोड़ 33 लाख 18 हजार 718 टीके और 6 सितंबर को 1 करोड़ 13 लाख 53 लाख 571 टीके लगाए जा चुके है। बता दें कि ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण करके प्रधानमंत्री के जन्मदिन को खास बनाने की योजना है। हेल्थ मिनिस्ट्री से जुड़े सूत्रों के मुताबिक अगर येही रफ्तार रही तो आज यह आंकड़ा 2.5 करोड़ को पार कर जाएगा।

corona vaccine,record vaccination on narendra modi birthday,narendra modi birthday

राज्यों की जितने टीके की जरूरत है, केंद्र उसकी सप्लाई करने में सक्षम है। देश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। शाम तक राज्यों के पास 7 करोड़ 60 लाख डोज मौजूद हैं। इस महीने के अंत तक कोविड की डीएनए वैक्सीन के 1 करोड़ डोज आ जाएंगे। इस महीने यानी सितंबर में कोविशील्ड की 20 करोड़ डोज दी जा रही हैं। वहीं पिछले महीने कोविशील्ड ने 19 करोड़ डोज दिए थे। कोवैक्सीन के इस महीने 3.25 करोड़ डोज आएंगे।

वैक्सीन लगवाकर पीएम मोदी को जन्मदिन का उपहार दे

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी नागरिकों के लिए कोविड-19 की मुफ्त वैक्सीन की घोषणा की थी। साथ ही मंडाविया ने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाने वाले लोगों से वैक्सीन लगवाकर पीएम मोदी को जन्मदिन का उपहार देने का आग्रह किया। भाजपा भी पीएम मोदी के जन्मदिन को कोविड वैक्सीन की रिकॉर्ड डोज देकर ऐतिहासिक बनाने की कोशिश में जुटी है।

मंडाविया ने ट्वीट के जरिये टीकाकरण की अपील की थी। उन्होंने कहा, 'सबको वैक्सीन, मुफ्त वैक्सीन की PM @NarendraModi जी ने देश को सौगात दी है! कल हम सबके प्रिय प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन है, चलो #VaccineSeva कर जिन्होंने वैक्सीन नहीं ली है, ऐसे अपनों को, परिजनों को और समाज के सभी तबकों को टीका लगवाकर उनको जन्मदिन का उपहार देते हैं।'

सरकार का लक्ष्य शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर अधिकतम संख्या में कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण का रिकाॅर्ड बनाकर ऐतिहासिक बनाना है। भारत में बुधवार को कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा 76 करोड़ को पार कर गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल