न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिजर्व बैंक ने फिर 0.50% बढ़ाया Repo Rate, चार महीने में 1.40% की बढ़ोतरी

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने चालू वित्‍तवर्ष के लिए विकास दर अनुमान को 7.2% पर बनाए रखा है। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि महंगाई और ग्‍लोबल मार्केट के दबाव की वजह से विकास दर अनुमान में फेरबदल हो सकता है, लेकिन गवर्नर दास ने मौद्रिक नीतियों और देश के आर्थिक सुधारों पर भरोसा कायम रखते हुए विकास दर अनुमान को पूर्व की भांति स्थिर रखा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Aug 2022 11:05:31

रिजर्व बैंक ने फिर 0.50% बढ़ाया Repo Rate, चार महीने में 1.40% की बढ़ोतरी

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (RBI MPC Meeting) की अगस्त 2022 की बैठक आज शुक्रवार को संपन्न हो गई। रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में लगातार तीसरी बार बढ़ोतरी की है। गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को मौद्रिक नीति समिति की बैठक के नतीजे घोषित किए और बताया कि रेपो रेट में 0.50% की बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही पिछले चार महीने में रेपो रेट 1.40% बढ़ चुका है। जो पिछले ढाई साल में सबसे ज्‍यादा है। अब इसका असर लोगों के होम लोन से लेकर पर्सनल लोन तक की ईएमआई (EMI) पर दिखने वाला है।

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने चालू वित्‍तवर्ष के लिए विकास दर अनुमान को 7.2% पर बनाए रखा है। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि महंगाई और ग्‍लोबल मार्केट के दबाव की वजह से विकास दर अनुमान में फेरबदल हो सकता है, लेकिन गवर्नर दास ने मौद्रिक नीतियों और देश के आर्थिक सुधारों पर भरोसा कायम रखते हुए विकास दर अनुमान को पूर्व की भांति स्थिर रखा है।

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की यह बैठक पहले सोमवार से बुधवार तक होने वाली थी, लेकिन कुछ कारणों से इसे टालना पड़ा था। रिजर्व बैंक ने महंगाई को काबू करने के लिए इस साल मई महीने से रेपो रेट को बढ़ाने (Repo Rate Hike) की शुरुआत की है। रिजर्व बैंक ने मई महीने में मौद्रिक नीति समिति की आपात बैठक बुलाई थी। महंगाई बेहिसाब बढ़ जाने के कारण रिजर्व बैंक को ऐसा करना पड़ा था। मई 2022 की बैठक में रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 0.40% बढ़ाया था। उसके बाद जून महीने में मौद्रिक नीति समिति की नियमित बैठक हुई थी, जिसमें रेपो रेट को 0.50% बढ़ाया गया था। आरबीआई ने मई महीने में करीब दो साल बाद पहली बार रेपो रेट में बदलाव किया था। करीब दो साल तक रेपो रेट महज 4% पर बना रहा था। अब रेपो रेट बढ़कर 5.40% पर पहुंच गया है।

इतना फंड निकाल चुके विदेशी निवेशक

आरबीआई गवर्नर ने बताया कि पिछले कुछ महीनों के दौरान भारत समेत उभरते बाजारों को विदेशी निवेशकों की बिकवाली का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि इस फाइनेंशियल ईयर में विदेशी निवेशक 03 अगस्त तक ही 13.3 बिलियन डॉलर की निकासी कर चुके हैं। हालांकि गवर्नर दास ने चालू खाता घाटा सस्टेनेबल लिमिट में रहने की उम्मीद जाहिर की। उन्होंने कहा कि तमाम फैक्टर्स पर विचार करने के बाद मौद्रिक नीति समिति ने एकमत से रेपो रेट को 0.50% बढ़ाकर 5.40% करने का निर्णय लिया। इसी तरह एमएसफ और बैंक रेट को बढ़ाकर 5.65% करने का भी निर्णय लिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य

यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत

ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त

जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर

UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी

सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो

‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट

अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा

ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज

बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब