न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

RAS: 21 अप्रैल 2025 से शुरू होंगे साक्षात्कार, कुल 972 पदों के लिए होगा इंटरव्यू, 2,168 अभ्यर्थी होंगे शामिल

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2023 के साक्षात्कार 21 अप्रैल 2025 से शुरू होंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 11 Mar 2025 5:06:41

RAS: 21 अप्रैल 2025 से शुरू होंगे साक्षात्कार, कुल 972 पदों के लिए होगा इंटरव्यू, 2,168 अभ्यर्थी होंगे शामिल

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2023 के साक्षात्कार 21 अप्रैल 2025 से शुरू होंगे। विस्तृत कार्यक्रम आयोग द्वारा उचित समय पर जारी किया जाएगा। इस परीक्षा के तहत प्रारंभिक परीक्षा में सफल रहे 19,355 अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 20 और 21 जुलाई 2024 को किया गया था। इसके परिणाम 2 जनवरी 2025 को घोषित किए गए, जिसमें 2,168 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए चयनित किया गया। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार इंटरव्यू प्रक्रिया आयोजित की जाएगी, और अभ्यर्थियों को आवश्यक सूचना उचित माध्यमों से दी जाएगी।

कुल 972 पदों के लिए होगा इंटरव्यू

यह भर्ती प्रक्रिया 28 जून 2023 को अधिसूचित की गई थी, जिसमें प्रारंभ में 905 पद (राज्य सेवाएं – 424, अधीनस्थ सेवाएं – 481) घोषित किए गए थे। बाद में, कार्मिक विभाग से प्राप्त निर्देशों के आधार पर, संशोधित अधिसूचना 19 अक्टूबर 2023 को जारी की गई, जिससे कुल पदों की संख्या बढ़कर 972 (राज्य सेवाएं – 491, अधीनस्थ सेवाएं – 481) हो गई।

इस भर्ती परीक्षा के लिए 6,96,969 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। प्रारंभिक परीक्षा 1 अक्टूबर 2023 को आयोजित हुई, जिसमें 4,57,927 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा समाप्ति के बाद आयोग ने आंसर-की जारी की और 2 से 4 अक्टूबर 2023 तक आपत्तियां मांगी थी। आपत्तियों की समीक्षा के बाद 20 अक्टूबर 2023 को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार

केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार

'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका