न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

500 साल बाद अपनी जन्मभूमि पर जन्मोत्सव मनाएंगे रामलला, कांग्रेस और सपा के कारण आराध्य को देना पड़ा प्रमाण

पांच सौ वर्षों के बाद पहली बार यह अवसर आ रहा है, जब रामलला अपनी जन्मभूमि पर जन्मोत्सव मनाएंगे। हमारी पीढ़ियां धन्य हो गईं, जो हम जन्मोत्सव कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 16 Apr 2024 7:26:25

500 साल बाद अपनी जन्मभूमि पर जन्मोत्सव मनाएंगे रामलला, कांग्रेस और सपा के कारण आराध्य को देना पड़ा प्रमाण

बिजनौर । यूपी के जिला बिजनौर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कल रामनवमी की पावन तिथि यानी मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मदिन है। अभी से लाखों लोग अयोध्या धाम में जन्मोत्सव समारोह में पहुंच रहे हैं। पांच सौ वर्षों के बाद पहली बार यह अवसर आ रहा है, जब रामलला अपनी जन्मभूमि पर जन्मोत्सव मनाएंगे। हमारी पीढ़ियां धन्य हो गईं, जो हम जन्मोत्सव कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को नहटौर में नगीना के लोकसभा प्रत्याशी ओम कुमार के लिए जनसभा कर वोट देने की अपील की। सीएम ने बासंतिक नवरात्रि की अष्टमी तिथि के साथ ही रामनवमी की अग्रिम बधाई दी।

कांग्रेस और सपा के कारण आराध्य को देना पड़ा प्रमाण

सीएम योगी ने कहा कि भारत एकमात्र ऐसा देश है, जहां आराध्य को अपनी जन्मभूमि के लिए प्रमाण देना पड़ा। यह संकट कांग्रेस व समाजवादी पार्टी ने दिया। इन्होंने हमारी आस्था को संकटग्रस्त करने का प्रयास किया, लेकिन सनातन समाज कहां मानने वाला था, वह प्रभु राम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए कृत संकल्पित था और पीएम मोदी के कारण उसे सफलता प्राप्त हुई। कांग्रेस ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को चुनाव हरवाया था और 2012 में सत्ता में आने पर सपा ने कहा था कि दलितों के स्मारकों को तुड़वाएंगे। इनकी मानसिकता थी कि यह बना नहीं पा रहे, लेकिन तुड़वाने की बात करते हैं। वहीं मोदी जी ने बाबा साहेब से जुड़े पंच तीर्थ का निर्माण करवाया।

सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने बाबा साहेब से जुड़े पंच तीर्थ का निर्माण करवाया। आपने सरकार बनाने में योगदान दिया, इसलिए यह श्रेय आपको जाता है। सही दिशा में गया एक वोट तस्वीर-तकदीर बदल देता है, गलत दिशा में गया वोट पहचान का संकट खड़ा कर देता है। कांग्रेस, सपा-बसपा दलदल में डूबे दल हैं। इन्हें अच्छाई से नफरत है। माफिया-अपराधियों को गले का हार बनाते हैं और उनका महिमा मंडन करते हैं। उनके घरों में जाकर फातिहा पढ़ते हैं, लेकिन कोई निर्दोष हिंदू दुर्घटना का शिकार हो जाता है तो इनके मुंह से संवेदना के एक शब्द भी नहीं निकलते हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सपा-बसपा के समय संत रविदास की जन्मभूमि सीर गोवर्धन में दिक्कतें होती थी। वहां सिंगल रूट था। वहां आने में लाखों श्रद्धालुओं को कठिनाई होती थी। आज सद्गुरु रविदास की धरती पर भव्य स्मारक, 25 फुट ऊंची प्रतिमा, पार्क और फोरलेन की सड़कें हमारी सरकार ने बनाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल