न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

61 देशों में मनाया जाएगा रामलला प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव, विश्व हिंदू परिषद ने की पूरी तैयारी

22 जनवरी को जो प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने वाला है, उसे विश्वव्यापी बनाने की भी तैयारी की जा रही है। विश्व हिंदू परिषद द्वारा इसे लेकर पूरी तरह से तैयारी तेज कर दी गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 01 Jan 2024 3:48:19

61 देशों में मनाया जाएगा रामलला प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव, विश्व हिंदू परिषद ने की पूरी तैयारी

नई दिल्ली। अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को भगवान रामलला की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। इसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। हाल ही में नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या के पुनर्विकसित स्टेशन और नए बने अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्‌डे को देश को समर्पित किया था। इसके साथ ही उन्होंने 6 नई वंदे भारत 2 अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई थी। अब 22 जनवरी को जो प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने वाला है, उसे विश्वव्यापी बनाने की भी तैयारी की जा रही है। विश्व हिंदू परिषद द्वारा इसे लेकर पूरी तरह से तैयारी तेज कर दी गई है। विश्व के 61 देशों में विश्व हिंदू परिषद ने व्यापक तैयारी की है। इसके तहत 61 देशों में अयोध्या में होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया जाएगा। बता दें कि 61 देशों में रह रहे हिंदुओं ने यह आश्वस्त किया है कि उनके देश में 22 जनवरी को जगह-जगह पर प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया जाएगा।

भारत में 20 करोड़ घरों तक अक्षत वितरित करने का लक्ष्य

इसके साथ ही विश्व हिंदू परिषद ने पूरे भारतवर्ष में 20 करोड़ घरों तक पूजित अक्षत का वितरण भी आज से शुरू कर दिया है। अक्षत वितरण का यह कार्यक्रम 15 जनवरी तक चलेगा। वहीं अगर महाराष्ट्र की बात करें तो विश्व हिंदू परिषद द्वारा महाराष्ट्र में लगभग 1 करोड़ घरों तक इस पूजित अक्षत के वितरित करने की संकल्पना ली गई है। अकेले नागपुर के 5 लाख घरों में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता पूजित अक्षत लेकर जाएंगे। वहीं विदर्भ में 25 लाख घरों तक पूजित अक्षत पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। अक्षत वितरण के कार्यक्रम की आज से शुरुआत कर दी गई है और यह 15 दिनों तक चलने वाला कार्यक्रम होगा।

लगभग 5 लाख गांवों में वितरित की जाएगी पूजित अक्षत

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री जी स्थाणुमालयन ने बताया कि भारत के लगभग 5 लाख गांवों में यह पूजित अक्षत वितरित की जाएगी। इसके साथ ही अयोध्या में बनने वाले भगवान राम के मंदिर का प्रतिरूप एक फोटो भी दिया जा रहा है, जिसे लोग अपने घर के पूजा घर में रखेंगे। एक निवेदन पत्रिका भी लोगों को दी जा रही है। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी का कहना है कि उन्हें ऐसा लग रहा है कि 10 -15 दिनों के बाद 20 करोड़ का जो लक्ष्य रखा गया है उससे भी ज्यादा घरों तक अक्षत पहुंचा दी जाएगी। अक्षत देने के साथ-साथ अयोध्या आने का निमंत्रण भी दिया जा रहा है। साथ ही निवेदन किया जा रहा है कि 22 जनवरी को सब अपने घर पर ही दीया जलाएं। मंदिर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक पूजा पाठ करें।

विश्व हिंदू परिषद के लोगों का किया जा रहा स्वागत

विश्व हिंदू परिषद के नागपुर महानगर के प्रमुख प्रशांत तितरे ने बताया कि लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है। नागपुर में 350 जगहों पर एक साथ मंदिरों में पूजित अक्षत की पूजा अर्चना की गई है। हर दिन, हर बस्ती में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता और उस बस्ती के लोग शामिल होकर पूजित अक्षत को घर-घर पहुंचाना शुरू करेंगे। आज नागपुर में 350 स्थानों से पूजित अक्षत का वितरण किया गया। विश्व हिंदू परिषद के लोग जब इस पूजित अक्षत को लेकर लोगों के घर जा रहे हैं तो लोग पूजित अक्षत की आरती उतार रहे हैं। साथ ही विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को टीका लगा रहे हैं और अयोध्या की फोटो को अपने पूजा घर में रख रहे हैं।

राम भक्तों में अयोध्या जाने की ललक

वहीं राम भक्तों का कहना है कि जब से प्राण प्रतिष्ठा की तिथि तय हुई है, तब से उनके मन में ऐसा लग रहा है कि कब अयोध्या जाएं और रामलला के दर्शन करें। कुछ भक्तों ने 12 फरवरी को नागपुर से अयोध्या जाने का टिकट भी ले लिया है। अक्षत वितरित करते समय विश्व हिंदू परिषद के लोग भजन कीर्तन करते हुए लोगों के घर पहुंच रहे हैं। बता दें कि जापान से लेकर अलास्का तक, अमेरिका से लेकर इंग्लैंड तक, सिंगापुर से लेकर मलेशिया तक हर जगह विश्व हिंदू परिषद का यह प्रयास जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी