न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रामलला प्राण प्रतिष्ठा चुनावी और राजनीतिक समारोह, इसीलिए शामिल नहीं होंगे राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम "एक चुनावी और राजनीतिक समारोह" है, इसीलिए कांग्रेस ने इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का फैसला किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 16 Jan 2024 7:46:50

रामलला प्राण प्रतिष्ठा चुनावी और राजनीतिक समारोह, इसीलिए शामिल नहीं होंगे राहुल

कोहिमा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम "एक चुनावी और राजनीतिक समारोह" है, इसीलिए कांग्रेस ने इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा (बीजेएनवाई) अब नागालैंड पहुंच गई है। इसमें हिस्सा ले रहे कांग्रेस नेता ने कहा कि अयोध्या में कार्यक्रम राजनीतिक है। यह आरएसएस-भाजपा का कार्यक्रम है।

उन्होंने कहा, हमारे (कांग्रेस) लिए 22 जनवरी के समारोह में शामिल होना मुश्किल है। यह मोदी का कार्यक्रम है। वे (भाजपा) धार्मिक कार्यक्रमों को हमेशा चुनावी बना देते हैं। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और हमारे लिए सभी धर्म एक समान हैं। शीर्ष हिंदू धार्मिक नेता भी 22 जनवरी के समारोह पर सवाल उठा रहे हैं। इसे राजनीति और आगामी लोकसभा चुनाव के साथ जोड़ दिया गया है।

इंडिया ब्लॉक की विचारधारा के बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी ने कहा, “हम विभाजित भारत नहीं चाहते। हम बिना नफरत वाला अखंड भारत चाहते हैं। दलित एवं अन्य पिछड़ा वर्ग की भी उपेक्षा नहीं की जाएगी। शासन में उनकी भूमिका को उचित महत्व मिलेगा।” एक अन्य प्रश्न के उत्तर में, कांग्रेस नेता ने कहा कि इंडिया ब्लॉक के साझेदारों के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत अच्छी तरीके से चल रही है।

“इंडिया ब्लॉक की स्थिति बहुत अच्छी है। मेरा मानना है कि सब कुछ आसानी से सुलझ जाएगा। कुछ मुद्दे हैं लेकिन ज्यादातर जगहों पर समस्या नहीं हैं। मीडिया कुछ मुद्दों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहा है। इंडिया गुट के साझेदारों के बीच परस्पर सम्मान है।'' राहुल गांधी ने कहा कि गठबंधन तैयार हो रहा है और यह 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबला करने के लिए अच्छी तरह से काम करेगा।

लंबे समय से लंबित नागा राजनीतिक मुद्दे के बारे में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौ साल पहले कुछ प्रतिबद्धताएं दी थीं लेकिन वे अभी तक पूरी नहीं हुई हैं। एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि अगर आगामी चुनावों में इंडिया ब्लॉक सत्ता में आता है, तो वह ठोस बातचीत और आपसी समझ के जरिए नागा राजनीतिक मुद्दे को सुलझाने की कोशिश करेगा।

उन्होंने कहा, "हम नागा राजनीतिक मुद्दे का उपयुक्त समाधान खोजने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" रविवार को हिंसाग्रस्त मणिपुर से शुरू हुई 66 दिवसीय भारत जोड़ो न्याय यात्रा 20 या 21 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत