न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राष्ट्रीय उत्सव के तौर पर मनाया जाएगा रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह, उत्तरप्रदेश में रहेगा ड्राई डे

22 जनवरी उत्तर प्रदेश में श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 'राष्ट्रीय उत्सव' के तौर पर मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि 22 जनवरी को शिक्षण संस्थाओं में अवकाश रहेगा। प्राण-प्रतिष्ठा के दिन प्रदेश में मदिरा की बिक्री भी नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को ये आदेश जारी किए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 09 Jan 2024 7:05:48

राष्ट्रीय उत्सव के तौर पर मनाया जाएगा रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह, उत्तरप्रदेश में रहेगा ड्राई डे

लखनऊ। 22 जनवरी उत्तर प्रदेश में श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 'राष्ट्रीय उत्सव' के तौर पर मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि 22 जनवरी को शिक्षण संस्थाओं में अवकाश रहेगा। प्राण-प्रतिष्ठा के दिन प्रदेश में मदिरा की बिक्री भी नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को ये आदेश जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री ने आदेश में कहा कि अयोध्या में अगंतुकों को अविस्मरणीय अतिथि सत्कार मिलेगा। साथ ही 22 जनवरी को सभी सरकारी भवनों की साज-सज्जा कराई जाए, आतिशबाजी के भी प्रबंध हों। अयोध्या में स्वच्छ्ता का कुंभ मॉडल लागू करें।

मुख्यमंत्री 14 जनवरी को अयोध्या में स्वच्छ्ता अभियान की शुरुआत करेंगे। आज अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां परखीं और कहा सफाई व सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि वीवीआईपी के विश्राम स्थल पहले से ही तय होना चाहिए। अयोध्याधाम आने वाले श्रद्धालुओं/पर्यटकों को नव्य, दिव्य, भव्य अयोध्या की महिमा से परिचय कराने वाले टूरिस्ट गाइड तैनात करने को भी कहा है।

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में देश दुनिया के तमाम मेहमान अयोध्या आएंगे। जिसको देखते हुए अयोध्या जिला प्रशासन जिले के सभी होटलों में मेहमानों को ठहरने के इंतजाम में जुटा है। दूसरी तरफ अयोध्या से सटे लखनऊ के होटल संचालक भी मेहमानों का स्वागत करने के लिए तैयारी में लगे हैं।

होटलों से माँगी खाली कमरों की लिस्ट

लखनऊ जिला प्रशासन ने 20 जनवरी से 23 जनवरी के बीच लखनऊ के सभी होटलों से खाली कमरों की लिस्ट मांगी है। जिससे लखनऊ में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मेहमानों को ठहरने का इंतजाम किया जा सके। जिला प्रशासन का कहना है कि लखनऊ में ठहरने वाले मेहमानों की व्यवस्था करने के बाद खाली बचे कमरों की लिस्ट होटल मैनेजमेंट को देंगे, जिनको होटल संचालक बुक कर सकते हैं।

प्राण प्रतिष्ठा के लिए लखनऊ के होटल की बुकिंग फुल

लखनऊ के सबसे बड़े होटलों में शुमार 116 कमरे वाले सेंट्रिम होटल में भी 20 से 23 जनवरी की बुकिंग है। सेंट्रिम होटल में जिला प्रशासन की तरफ से रोके गए सभी कमरों की साफ सफाई करवा दी गई। मेहमानों में उद्योगपति मशहूर हस्तियों के साथ-साथ साधु संत भी होंगे।

22 जनवरी को होटल में राम धुन बजाई जाएगी। 22 जनवरी से अयोध्या दर्शन के लिए पर्यटकों का आगमन शुरू हो जाएगा। मेहमानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल