न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आ गया राकेश झुनझुनवाला की कंपनी Akasa Air का पहला विमान, देखें तस्वीर

भारतीय विमानन क्षेत्र में जल्दी ही राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) के इन्वेस्टमेंट वाली Akasa Air की एंट्री होने वाली है। कंपनी को आज मंगलवार को उसके पहले एयरक्राफ्ट की डिलीवरी मिल गई। Akasa Air ने बोइंग के 737 मैक्स एयरक्राफ्ट (737 Max Aircraft) की 72 यूनिट का ऑर्डर किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Jun 2022 4:19:24

आ गया राकेश झुनझुनवाला की कंपनी Akasa Air का पहला विमान, देखें तस्वीर

भारतीय विमानन क्षेत्र में जल्दी ही राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) के इन्वेस्टमेंट वाली Akasa Air की एंट्री होने वाली है। कंपनी को आज मंगलवार को उसके पहले एयरक्राफ्ट की डिलीवरी मिल गई। Akasa Air ने बोइंग के 737 मैक्स एयरक्राफ्ट (737 Max Aircraft) की 72 यूनिट का ऑर्डर किया है। कंपनी को एयरक्राफ्ट की सेरेमनिअल चाबियां (Ceremonial Keys) 15 जून को अमेरिका के सीएटल में सौंपी गई थीं। आज पहले एयरक्राफ्ट का स्वागत करने के लिए कंपनी की लीडरशिप टीम इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मौजूद रही। कंपनी ने हाल ही में अपने पहले एयरक्राफ्ट की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। इसके साथ ही कंपनी विमानन परिचालन शुरू करने लिए जरूरी एयर ऑपरेटर परमिट (Air Operator Permit) हासिल करने के करीब पहुंच गई। Akasa Air इस साल जुलाई महीने से व्यावसायिक परिचालन शुरू करने की योजना बना रही है। कंपनी को 'QP' कोड दिया गया है, जिसकी जानकारी उसने खुद ही कुछ रोज पहले दी थी। कंपनी ने तब एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें लिखा हुआ था, 'QP, अभी तो पार्टी शुरू हुई है।'

सीईओ ने डिलीवरी पर कही ये बात

कंपनी के संस्थापक, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय दुबे ने समय पर पहले विमान की डिलीवरी मिलने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, 'पहले एयरक्राफ्ट का आना हम सभी के लिए बेहद खुशी का मौका है और यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह हमें देश की सबसे ग्रीन, सबसे भरोसेमंद और सबसे किफायती एयरलाइन बनने के करीब लाने वाला मोमेंट है।' उन्होंने कहा कि Akasa Air देश के एविएशन सेक्टर की प्रगति और शानदार स्टार्टअप इकोसिस्टम का उदाहरण है। यह न सिर्फ इंडियन एविएशन सेक्टर के लिए महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, बल्कि यह नए भारत की कहानी भी है।'

बोइंग इंडिया (Boeing India) के प्रेसिडेंट सलिल गुप्ते ने इस मौके पर कहा, 'Akasa Air हर किसी के लिए हवाई सफर को किफायती बनाने की यात्रा शुरू करने के करीब है। हम आकासा एयर के पार्टनर बनकर गौरवान्वित हैं। भारत दुनिया की सबसे तेज बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और एविएशन इंडस्ट्री के लिए ग्रोथ व प्रोडक्टिविटी के बेहिसाब मौके प्रदान कर रहा है। हम इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि उन्नत 737 मैक्स आकासा एयर को ग्राहकों को शानदार उड़ान का अनुभव प्रदान करते हुए बिजनेस की एफिसिएंशी व परिचालन में मदद करेगा।'

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल