न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर के श्मशान में आधी रात का रहस्य, जलती हुई लाश देख दंग रह गए गांव वाले

बीती रात गांववालों ने श्मशान में एक युवती का जलता हुआ शरीर देखा, जबकि गांव में किसी की मृत्यु नहीं हुई थी और आमतौर पर रात के समय अंतिम संस्कार नहीं किया जाता

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 12 Feb 2025 6:45:54

उदयपुर के श्मशान में आधी रात का रहस्य, जलती हुई लाश देख दंग रह गए गांव वाले

उदयपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र के मदार गांव के सार्वजनिक श्मशान में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। बीती रात गांववालों ने श्मशान में एक युवती का जलता हुआ शरीर देखा, जबकि गांव में किसी की मृत्यु नहीं हुई थी और आमतौर पर रात के समय अंतिम संस्कार नहीं किया जाता। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पर पानी डालकर आग बुझाई और मामले की जांच शुरू कर दी।

गांववालों ने देखी रहस्यमयी जलती हुई लाश


बड़गांव थाना उदयपुर शहर से सटा हुआ है और मदार गांव इसी क्षेत्र में आता है। गांव के सार्वजनिक श्मशान में दो टीन शेड बने हुए हैं, जहां आमतौर पर अंतिम संस्कार किए जाते हैं। बीती रात कुछ ग्रामीण जब गांव की ओर लौट रहे थे, तब उन्होंने दूर से श्मशान में जलती हुई आग देखी। पहले तो डर के कारण कोई पास नहीं गया, लेकिन हिम्मत जुटाकर जब कुछ लोग वहां पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि एक महिला का कमर से ऊपर का शरीर जल रहा था। शव के पास मिले कुछ सुरागों से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला शादीशुदा थी। ग्रामीणों ने तुरंत जलते शरीर पर पानी डालकर आग बुझाई और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को मिले अहम सुराग

बड़गांव थानाधिकारी पुरण सिंह के अनुसार, गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मदार नदी के किनारे स्थित श्मशान स्थल पर एक महिला की अर्धजली लाश संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ी है। शव की जांच करने पर पता चला कि महिला की उम्र लगभग 20 से 30 साल के बीच है।

कपड़ों और सामान से हो सकती है पहचान


महिला के पैरों में चांदी की बिछिया थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह शादीशुदा थी। उसने ग्रे रंग की ऊनी लेगिंग पहनी हुई थी। मौके पर सफेद रंग के स्पोर्ट्स शूज और पास में ही एक हवाई लेडीज चप्पल पड़ी मिली, जिस पर पीले रंग के फूल बने हुए थे। फिलहाल, पुलिस महिला की पहचान और घटना के पीछे की सच्चाई जानने के लिए हर पहलू से जांच कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका