न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: उदयपुर में 2 फार्महाउस पर चल रही थी रेव पार्टी, अश्लील कपड़ों में डांस कर रही थीं लड़कियां; 28 युवक-युवतियां गिरफ्तार

उदयपुर पुलिस ने 2 फार्म हाउसों पर चल रही रेव पार्टी पर छापा मारते हुए 5 राज्यों के 28 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Mon, 20 Jan 2025 11:51:12

राजस्थान: उदयपुर में 2 फार्महाउस पर चल रही थी रेव पार्टी, अश्लील कपड़ों में डांस कर रही थीं लड़कियां; 28 युवक-युवतियां गिरफ्तार

उदयपुर पुलिस ने 2 फार्म हाउसों पर चल रही रेव पार्टी पर छापा मारते हुए 5 राज्यों के 28 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है। इस पार्टी में एक अमेरिकी युवक (NRI) भी शामिल था, जिसके पास से 4000 डॉलर बरामद हुए। पुलिस ने मौके से गांजा, शराब और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देर रात 2 टीमों ने दो फार्म हाउसों पर दबिश दी, जहां युवतियां अश्लील कपड़ों में नृत्य कर रही थीं और युवक उनके ऊपर नोट उड़ा रहे थे। पार्टी में एंट्री के लिए 10,000 रुपये की फीस रखी गई थी, और कुछ करेंसी जमीन पर भी बिखरी हुई पाई गई।

10,000 रुपये एंट्री फीस

एसपी योगेश गोयल ने जानकारी दी कि रेव पार्टी के लिए प्रति व्यक्ति 10,000 रुपये की एंट्री फीस तय की गई थी। पुलिस ने पहले इस पार्टी की पूरी जानकारी एकत्र की और फिर कार्रवाई की। फार्म हाउस में जब पुलिस ने छापा मारा, तो तेज आवाज में म्यूजिक बज रहा था और हॉलनुमा कमरे में युवतियां डांस कर रही थीं, जबकि युवक नोट उड़ा रहे थे। साथ ही, मौके से एक गुजरात नंबर की कार भी बरामद की गई है।

गिर्वा डीएसपी सूर्यवीर सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई शनिवार रात 1 बजे गोगुंदा थाना इलाके के माताजी का खेड़ा स्थित पियाकल प्रियांक पीपी फार्म हाउस और रविवार सुबह 3:30 बजे खुमानपुरा स्थित द स्काई साइन हॉलिडे होम फार्म हाउस पर की गई। दोनों फार्म हाउसों के बीच की दूरी मात्र डेढ़ किलोमीटर थी। पुलिस ने पूछताछ और जानकारी एकत्र करने में 13 घंटे का समय लिया। इस पूरी कार्रवाई के बाद पुलिस दोनों फार्म हाउस से 10 युवतियों और 18 युवकों को गिरफ्तार कर गोगुंदा थाने लाई।

डीएसपी सूर्यवीर सिंह ने बताया कि गोगुंदा थाना इलाके में 2 फार्म हाउस पर चल रही रेव पार्टी के बारे में मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसमें बड़ी संख्या में युवक और एस्कॉर्ट सर्विस के लिए विभिन्न राज्यों से लड़कियां बुलाई गई थीं। इस सूचना पर एसपी योगेश गोयल ने दो अलग-अलग टीमों का गठन किया।

डीएसपी ने बताया कि एक टीम उनके सुपरविजन में पियाकल प्रियांक पीपी फार्म हाउस पर कार्रवाई के लिए पहुंची, जबकि दूसरी टीम उदयपुर वेस्ट डीएसपी कैलाश खोरीवाल के सुपरविजन में द स्काई साइन हॉलिडे होम फार्म हाउस पर कार्रवाई के लिए पहुंची।

डीएसपी ने आगे बताया कि पियाकल प्रियांक पीपी फार्म हाउस से 5 लड़कियों और आयोजक सहित 8 युवकों को गिरफ्तार किया गया, जबकि द स्काई साइन हॉलिडे होम फार्म हाउस से 5 लड़कियां और 10 युवक गिरफ्तार किए गए। सभी आरोपियों को वेश्यावृत्ति में लिप्त पाया गया। इन दोनों फार्म हाउसों में हुई कार्रवाई के बाद अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।

पियाकल प्रियांक पीपी फार्म हाउस में मुख्य आयोजक अमित प्रधान (जो जोधपुर के बोरानाडा का निवासी है) के अलावा कोमल (22) और सायमा (27) निवासी उदयपुर, दीप्ति (27) निवासी ठाणे (महाराष्ट्र), पठान (23) निवासी सूरत (गुजरात), आरजू (25) निवासी दिल्ली के बंसत विहार और गुजरात के बड़ौदा निवासी रोडिया रक्षित, जैमिन, दीपक, हिरेन, दिशांत और साहिल (19) को गिरफ्तार किया गया। यहां से एक एनआरआई जिगर शाह (42) निवासी स्टोनब्रूक (USA) को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 4 हजार डॉलर (लगभग 3 लाख 20 हजार रुपए) की अमेरिकन करेंसी बरामद की गई।

द स्काई साइन हॉलिडे होम फार्म हाउस में मुख्य आयोजक वीरेंद्र कुमार (सुमेरपुर, पाली) और सिद्धार्थ गहलोत (शिवगंज, सिरोही) के साथ एस्कॉर्ट सर्विस प्रदान करने वाले ऋतु राठौड़ और राहुल राठौड़ को भी गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा एस्कॉर्ट सर्विस से जुड़ी जोया (24) निवासी रोहिणी (दिल्ली), गीतिका (22) निवासी असम, पूजा (30) निवासी सूरत (गुजरात), सुषमा (35) निवासी नेपाल, सीमा पटेल (27) निवासी मेहसाणा (गुजरात), संजय (50) निवासी अहमदाबाद, हिरन (45) निवासी अहमदाबाद, दर्शन (27) निवासी अहमदाबाद, आशीष, कल्पेश, अमित, चिराग और सुनील को भी गिरफ्तार किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी बोर्ड का बड़ा कदम, 465 स्कूलों की मान्यता रद्द, दो साल से बोर्ड परीक्षा में नहीं हुआ था कोई भी छात्र शामिल
यूपी बोर्ड का बड़ा कदम, 465 स्कूलों की मान्यता रद्द, दो साल से बोर्ड परीक्षा में नहीं हुआ था कोई भी छात्र शामिल
महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संकट के बादल? उद्धव गुट के 2 सांसद बदल सकते हैं शिंदे गुट का पूरा समीकरण
महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संकट के बादल? उद्धव गुट के 2 सांसद बदल सकते हैं शिंदे गुट का पूरा समीकरण
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: रोनाल्डो की पुर्तगाल को बड़ा झटका, कांगो ने जीत का सपना किया चकनाचूर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: रोनाल्डो की पुर्तगाल को बड़ा झटका, कांगो ने जीत का सपना किया चकनाचूर
अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता
अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता
FIFA WORLD CUP 2026: 'अभी सब खत्म नहीं हुआ है', हार के बाद रोनाल्डो का भावुक संदेश वायरल
FIFA WORLD CUP 2026: 'अभी सब खत्म नहीं हुआ है', हार के बाद रोनाल्डो का भावुक संदेश वायरल
'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 6 दिनों में 'हॉन्टेड 3डी' को छोड़ा पीछे, 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' पर भी भारी पड़ी
'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 6 दिनों में 'हॉन्टेड 3डी' को छोड़ा पीछे, 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' पर भी भारी पड़ी
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी