न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : 7 लाइन का सुसाइड नोट, 12वीं के छात्र ने नीम के पेड़ पर लटकर दी जान, टीचर और दो छात्रों को ठहराया जिम्मेदार

राजस्थान के टोंक जिले के पचेवर थाना क्षेत्र के बरोल गांव में 12वीं कक्षा के छात्र ने आत्महत्या कर ली। प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है, और छात्र के सुसाइड नोट में दो शिक्षकों और दो सहपाठियों को जिम्मेदार ठहराया गया है।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Sun, 16 Feb 2025 3:04:08

राजस्थान : 7 लाइन का सुसाइड नोट, 12वीं के छात्र ने नीम के पेड़ पर लटकर दी जान, टीचर और दो छात्रों को ठहराया जिम्मेदार

राजस्थान के टोंक जिले के पचेवर थाना क्षेत्र के बरोल गांव में 12वीं कक्षा के छात्र ने आत्महत्या कर ली। प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है, और छात्र के सुसाइड नोट में दो शिक्षकों और दो सहपाठियों को जिम्मेदार ठहराया गया है।

सुसाइड नोट में न्याय की मांग

छात्र अभिषेक वैष्णव का शव गांव के पास एक खेत में नीम के पेड़ से लटका मिला। उसकी पैंट की जेब में मिले सात लाइन के सुसाइड नोट में उसने प्रताड़ित करने वालों के नाम लिखे थे और दोषियों को सजा दिलाने की अपील की थी। वह राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बरोल में पढ़ता था, जहां आरोपी शिक्षक भी कार्यरत हैं।

परिजनों का विरोध और मुआवजे की मांग

परिजनों ने आरोपी शिक्षकों किशन चौधरी और गणेश चौधरी, तथा छात्रों मुकेश और रतन रोलानिया की गिरफ्तारी और ₹1 करोड़ मुआवजे की मांग को लेकर विरोध जताया। उन्होंने स्कूल प्रशासन पर पहले भी छात्र-छात्राओं के मामलों की अनदेखी करने और शिकायत करने वाले अभिभावकों को धमकाने का आरोप लगाया। पुलिस के आश्वासन के बाद ही परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए।

सुसाइड नोट में क्या लिखा था?

अभिषेक ने अपने सुसाइड नोट में लिखा: "मैं अपनी जिंदगी से जा रहा हूं। मुझे परेशान कर दिया गया है, और इसके लिए स्कूल के गुरुजी और मुकेश रोलानिया व रतन रोलानिया जिम्मेदार हैं। गुरुजी का नाम किशन चौधरी (बायूंदा) और गणेश चौधरी (कैरिया) है। इन्हें सजा मिलनी चाहिए। मेरा फोन मुकेश रोलानिया और रतन रोलानिया के पास है। मैं.... से प्यार करता था। इन्हें भी सजा होनी चाहिए।"

पुलिस करेगी सुसाइड नोट की गहन जांच

सीओ मालपुरा आशिष प्रजापत ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पचेवर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी ने आश्वासन दिया कि पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच करेगी और आवश्यक कार्रवाई होगी। अभिषेक वैष्णव के पास से मिले सुसाइड नोट को पुलिस ने कब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा, सुसाइड नोट में जिन शिक्षकों, छात्रों और लड़की का जिक्र किया गया है, उनकी भूमिका की भी जांच की जाएगी।

खेत में पेड़ से लटका मिला शव

पचेवर थाना प्रभारी मुकेश चौधरी ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन मिलने के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। अभिषेक वैष्णव (16), पुत्र श्यामलाल स्वामी, जो बरोल गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र था, शुक्रवार शाम स्कूल से घर लौटने के बाद बिना किसी को बताए गांव से करीब एक किमी दूर खेतों में चला गया। कुछ समय बाद ग्रामीणों ने खेत में उसे नीम के पेड़ से लटका पाया और तुरंत पुलिस व परिजनों को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की।

मुआवजा और नौकरी की मांग पर परिजन हुए राजी

पुलिस ने अभिषेक का शव मालपुरा अस्पताल भेजा, जहां शनिवार सुबह पोस्टमार्टम किया गया। हालांकि, परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी, एक करोड़ रुपए की सहायता राशि और मृतक के परिजन को सरकारी नौकरी देने की मांग को लेकर पोस्टमार्टम रुकवा दिया। कई घंटों की बातचीत के बाद दोपहर करीब दो बजे दोनों पक्षों में सहमति बनी, जिसके बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी