न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: सरकार और विपक्ष के बीच चार दिनों से जारी गतिरोध समाप्त, निलम्बित विधायकों की हुई बहाली

राजस्थान विधानसभा में सरकार और विपक्ष के बीच चार दिनों से जारी गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया। विधानसभा से निलंबित किए गए 6 कांग्रेस विधायकों को बहाल करने पर सहमति बन गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 24 Feb 2025 5:39:22

राजस्थान: सरकार और विपक्ष के बीच चार दिनों से जारी गतिरोध समाप्त, निलम्बित विधायकों की हुई बहाली

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में सरकार और विपक्ष के बीच चार दिनों से जारी गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया। विधानसभा से निलंबित किए गए 6 कांग्रेस विधायकों को बहाल करने पर सहमति बन गई है। इसके बाद सभी निलंबित विधायक सदन से बाहर चले गए और कार्यवाही सामान्य रूप से आगे बढ़ी।

डोटासरा ने जताया आभार

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने विधानसभा अध्यक्ष के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि स्पीकर ने बड़ा दिल दिखाया और सत्ता पक्ष ने गतिरोध खत्म करने की पहल की। इसके लिए पूरा सदन उनका धन्यवाद करता है। जब से आपने स्पीकर का पद संभाला है, आपने हमेशा विपक्ष को संरक्षण दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि इंदिरा गांधी पर की गई टिप्पणी से यह विवाद पैदा हुआ और इस कारण कांग्रेस विधायकों को आक्रोश में अध्यक्ष की टेबल तक जाना पड़ा। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को खेदजनक बताया और भविष्य में सदन में सौहार्दपूर्ण चर्चा की अपील की।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि जो कुछ सदन में हुआ, वह नहीं होना चाहिए था। अब जब गतिरोध समाप्त हो गया है, तो सरकार और विपक्ष को मिलकर राजस्थान के विकास पर चर्चा करनी चाहिए। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने भी स्पीकर से गतिरोध समाप्त करने का अनुरोध किया, जिसके बाद बहाली का निर्णय लिया गया।

क्या था गतिरोध का पूरा मामला?

गतिरोध की शुरुआत तब हुई जब मंत्री अविनाश गहलोत ने सदन में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को ‘आपकी दादी’ कहकर संबोधित किया। कांग्रेस विधायकों ने इस टिप्पणी को असंसदीय करार दिया और कड़ा विरोध जताया। इसके बाद छह विधायकों को निलंबित कर दिया गया, जिससे कांग्रेस भड़क उठी और चार दिन तक विधानसभा में धरना दिया।

इस विवाद के चलते विधानसभा की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी और सरकार व विपक्ष के बीच बातचीत के दौर भी चले। अंततः स्पीकर और सत्ता पक्ष की पहल पर गतिरोध समाप्त हुआ और सभी निलंबित विधायकों की बहाली कर दी गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी