न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: बाइक सवार युवक को बचाने की कोशिश में स्कूल बस से टकराई कार, पति-पत्नी की मौत, 4 स्कूली बच्चों समेत 9 घायल

राजस्थान के पाली जिले के बाली में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां स्कूल बस और कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Sat, 22 Feb 2025 9:29:14

राजस्थान: बाइक सवार युवक को बचाने की कोशिश में स्कूल बस से टकराई कार, पति-पत्नी की मौत, 4 स्कूली बच्चों समेत 9 घायल

राजस्थान के पाली जिले के बाली में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां स्कूल बस और कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार स्कूली बच्चों समेत कुल नौ लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। जानकारी के मुताबिक, कार सवार लोग मकान पर लोन के लिए दस्तावेजों पर साइन करने बाली जा रहे थे। रास्ते में अचानक एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार सामने से आ रही स्कूल बस से टकरा गई। यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 4:15 बजे हुआ। इस हादसे में कार सवार दंपति की जान चली गई, जबकि उनके बेटे, बहू और पोते गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। दुर्घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

युवक को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा, पति-पत्नी की मौत

पाली जिले के बाली में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब बाइक सवार युवक को बचाने की कोशिश में एक कार सामने से आ रही स्कूल बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और हादसे में पति-पत्नी की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

कैसे हुआ हादसा?

बाली एसएचओ पर्वत सिंह ने बताया कि बाली और कोट गांव के बीच यह दुर्घटना हुई। कार चालक ने अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान कार की टक्कर स्कूल बस से हो गई।

घायलों की सूची

इस हादसे में कार सवार अमरचंद (59) पुत्र गणेश राम निवासी मादा, पाली और उनकी पत्नी भंवरी (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ कार में सवार रमेश (36), प्रिया (32), और उनके तीन बेटे यश (8), वीरांश (7) और रौनक (6) भी घायल हुए।

स्कूल बस में बैठे छात्र भी इस हादसे में चोटिल हो गए, जिनमें लालराई निवासी प्रियांशी (7), भंवरलाल माली (11), नैतिक (10) और सौरभ (13) शामिल हैं।

अस्पताल में भर्ती, दो की मौत

हादसे की सूचना मिलते ही बाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के कारण अमरचंद, उनकी पत्नी भंवरी और पोते यश को पाली रेफर किया गया, लेकिन पाली ले जाते समय अमरचंद और भंवरी की मौत हो गई। वहीं, यश का इलाज पाली के बांगड़ अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

लोन की फाइल साइन करने जा रहे थे

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रमेश को मकान पर लोन लेना था। लोन की फाइल पर उसके पिता अमरचंद और मां भंवरी के साइन करवाने थे। ऐसे में रमेश अपने मम्मी-पापा के साथ पत्नी और बच्चों को लेकर को बाली लेकर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में हादसा हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी