न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: सिरोही में अनियंत्रित होकर निजी बस नदी में गिरी, 40 घायल, 15 की हालत नाजुक

हादसे के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया, यह हादसा सुरपगला के पास, अंबाजी सुरपगला नदी के पास हुआ, जहां बस अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। बस में सवार सभी 40 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 03 Aug 2024 7:19:24

राजस्थान: सिरोही में अनियंत्रित होकर निजी बस नदी में गिरी, 40 घायल, 15 की हालत नाजुक

सिरोही । राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड रीको थाना क्षेत्र के सुरपगला के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। एक प्राइवेट ट्रेवल्स बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें करीब 40 लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया, यह हादसा सुरपगला के पास, अंबाजी सुरपगला नदी के पास हुआ, जहां बस अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। बस में सवार सभी 40 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने का काम शुरू किया। पुलिस और स्थानीय लोगों के माध्यम से घायलों को रेस्क्यू किया जा रहा है। सभी घायलों को इलाज के लिए आबू रोड स्थित राजकीय अस्पताल आकराभट्टा भेजा गया। जानकारी के अनुसार, रामदेवरा से गुजरात जाने के दौरान यह हादसा हुआ। गंभीर घायल 15 यात्रियों को एंबुलेंस की सहायता से ट्रामा सेंटर रेफर किया जा रहा है।

सीओ पुष्पेंद्र वर्मा ने बताया कि, बस मोड़ते समय बैलेंस बिगड़ने से बस नदी में जा गिरी। हादसे में गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए सिरोही रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

हादसे में घायल एक यात्री ने बताया कि, शुक्रवार को हम सभी ने रामदेवरा दर्शन किए थे, और वहां से जालौर में सुड़ा माता के दर्शन किए। यात्री ने बताया कि आज सुबह 11 बजे हम सब वहां से निकले थे और चार घंटे के सफर के बाद अचानक एक जोर से झटका लगा और बस नदी में गिर गई। हादसे वाली जगह पर मौजूद लोगों ने हमें बचाया। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट