न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: प्रतापनगर में पॉलिटेक्निक महिला कॉलेज में हंगामा, छात्राएं बोलीं- प्रिंस‍िपल WhatsApp पर भेजते थे अश्लील मैसेज कार में ले जाकर...

प्रतापनगर स्थित पॉलिटेक्निक महिला कॉलेज में 10 मार्च को छात्राओं ने प्रिंसिपल सैयद मश्कूर अली पर अभद्रता और देहशोषण के आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। जांच कमेटी ने दोषी पाते हुए उन्हें निलंबित कर दिया, लेकिन दोबारा जांच पर छात्राओं ने आक्रोश जताया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 11 Mar 2025 8:50:54

राजस्थान: प्रतापनगर में पॉलिटेक्निक महिला कॉलेज में हंगामा, छात्राएं बोलीं- प्रिंस‍िपल WhatsApp पर  भेजते थे अश्लील मैसेज कार में ले जाकर...

जयपुर जिले के प्रतापनगर स्थित पॉलिटेक्निक महिला कॉलेज में सोमवार (10 मार्च) को छात्राओं ने जोरदार हंगामा किया। कॉलेज के प्रिंसिपल सैयद मश्कूर अली पर अभद्रता और देहशोषण के आरोप लगाए गए। छात्राओं ने 3 फरवरी को तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव को लिखित शिकायत दी थी, जिसके आधार पर जांच कमेटी गठित की गई। जांच में प्रिंसिपल को दोषी पाए जाने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया।

पुनः जांच पर छात्राओं का आक्रोश

प्रिंसिपल ने खुद को निर्दोष बताते हुए निलंबन का विरोध किया, जिसके बाद सोमवार को जांच कमेटी दोबारा कॉलेज पहुंची। इस पर छात्राओं ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल को बचाने के लिए दोबारा जांच कराई जा रही है। छात्राओं के अनुसार, उनकी नियुक्ति के बाद से ही वह लगातार अभद्रता कर रहे थे और विरोध करने पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे, जिससे वे पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से डर रही थीं।

प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

छात्राओं ने बताया कि प्रिंसिपल लाइब्रेरी के एक कोने में अलमारी के पीछे बैठते थे, जो CCTV कैमरे की जद में नहीं आता था। वह छात्राओं को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजते थे और उनके निजी ग्रुप में शामिल हो जाते थे। मीड‍िया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह बड़े लोगों से संपर्क होने का झांसा देकर छात्राओं को अपनी कार में ले जाते और रास्ते में अभद्र हरकतें करते थे। हॉस्टल वार्डन और माता-पिता को बिना बताए छात्राओं से मिलने के लिए बुलाने का भी आरोप लगाया गया है।

शिकायत के बाद जांच कमेटी गठित

छात्राओं ने 3 फरवरी को तकनीकी शिक्षा विभाग को शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई। जांच में कॉलेज के प्रिंसिपल सैयद मश्कूर अली को दोषी पाया गया और उन्हें निलंबित कर दिया गया। हालांकि, छात्राओं और कॉलेज स्टाफ का आरोप है कि उन्होंने अपनी शिकायत राजस्थान महिला आयोग की अध्यक्ष, मुख्यमंत्री कार्यालय के विशेष सचिव, मुख्य सचिव राजस्थान सरकार, तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव और राजस्थान संपर्क पोर्टल पर भी की, लेकिन प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई।

पुलिस में शिकायत दर्ज, 20 छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप

कॉलेज के कार्यवाहक प्रिंसिपल विनोद जांगिड़ ने मीडिया को बताया कि पूर्व प्रिंसिपल सैयद मश्कूर अली के खिलाफ लगे अभद्रता के आरोपों की जांच के लिए कमेटी आई थी। जब छात्राओं ने इस जांच का विरोध किया तो पुलिस को बुलाकर उनकी बातचीत करवाई गई। प्रतापनगर थानाधिकारी मनोज बेरवाल ने जानकारी दी कि करीब 20 छात्राओं ने हस्ताक्षरित शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें उन्होंने प्रिंसिपल पर दुराचार और अभद्रता के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर रेखा को सौंपी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी