न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: नागौर में ड्रग्स के साथ पुलिसकर्मी गिरफ्तार

राजस्थान के नागौर जिले के नकास गेट इलाके में एक पुलिसकर्मी को मोहल्लेवासियों ने मादक पदार्थ सेवन करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। यह घटना पुराने पुलिस थाने के पीछे हुई, जहां स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पुलिसकर्मी प्रतिदिन यहां मादक पदार्थ का सेवन करने आता था।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Fri, 31 Jan 2025 12:37:42

 राजस्थान: नागौर में  ड्रग्स के साथ पुलिसकर्मी गिरफ्तार

राजस्थान के नागौर जिले के नकास गेट इलाके में एक पुलिसकर्मी को मोहल्लेवासियों ने मादक पदार्थ सेवन करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। यह घटना पुराने पुलिस थाने के पीछे हुई, जहां स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पुलिसकर्मी प्रतिदिन यहां मादक पदार्थ का सेवन करने आता था।

घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध पुलिसकर्मी को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिसकर्मी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि पुलिसकर्मी ने वास्तव में मादक पदार्थ का सेवन किया था या नहीं।

पुलिसकर्मी ने मुंह में दबा लिया था ड्रग्स

मामले के अनुसार, यह पुलिसकर्मी जो पुलिस लाइन में कार्यरत था, नागौर महिला पुलिस थाने के पास स्थित मोहल्ले में अवैध मादक पदार्थ लेने पहुंचा था। जब मोहल्लेवासियों ने उसे देखा, तो उसने तुरंत ड्रग्स मुंह में दबा लिया, जिसे लोगों ने बाहर निकाल लिया। इसके बाद मोहल्लेवासियों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

नागौर पुलिस अधीक्षक, नारायण टोगस ने बताया कि इस इलाके में अवैध मादक पदार्थों का कारोबार चलने की जानकारी मिली है। पुलिसकर्मी की संलिप्तता की पुष्टि होने पर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में बरामद कागज की पुड़िया और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जाएगी।

इस घटना के बाद नागौर पुलिस ने शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ सख्ती बरतने का फैसला लिया है। पुलिस अधीक्षक ने शहर के विभिन्न इलाकों में सर्च अभियान चलाने का निर्देश दिया है ताकि इस अवैध धंधे में शामिल अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया है कि आने वाले दिनों में लगातार छापेमारी की जाएगी और मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त पर कड़ा नियंत्रण लागू किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी