न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: पंचायती राज उपचुनाव में BJP की बड़ी जीत, मदन राठौड़ बोले- जनता ने भजनलाल सरकार के विकास कार्यों पर लगाई मोहर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि पंचायत समिति सदस्यों के उपचुनाव में 16 सीटों पर हुए मतदान में भाजपा ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि 4 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, जिला परिषद उपचुनाव में भाजपा ने 3 में से 2 सीटों पर जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम रखा।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Sat, 15 Feb 2025 4:49:05

राजस्थान: पंचायती राज उपचुनाव में BJP की बड़ी जीत, मदन राठौड़ बोले- जनता ने भजनलाल सरकार के विकास कार्यों पर लगाई मोहर

राजस्थान के पंचायती राज उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की है। इस विजय पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि जनता ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार के विकास कार्यों पर अपनी मोहर लगाई है। भाजपा ने पंचायत समिति सदस्य उपचुनावों में 16 में से 10 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि जिला परिषद की 3 सीटों में से 2 पर भी भाजपा को सफलता मिली। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इस जीत के लिए राजस्थान की जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की विकासवादी राजनीति पर जनता ने पूरा विश्वास जताया है।

पंचायत समिति और जिला परिषद उपचुनाव में भाजपा की शानदार जीत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि पंचायत समिति सदस्यों के उपचुनाव में 16 सीटों पर हुए मतदान में भाजपा ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि 4 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, जिला परिषद उपचुनाव में भाजपा ने 3 में से 2 सीटों पर जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम रखा।

पंचायती राज उपचुनाव में भाजपा की जीत कहां-कहां हुई?

भाजपा ने वैर, भीनमाल, चितलवाना, कैरू, मकराना, राजसमंद, लक्ष्मणगढ़, धोद, अजीतगढ़ और बालोतरा पंचायत समिति सीटों पर जीत दर्ज की। इनमें लक्ष्मणगढ़, धोद और भीनमाल सीटों पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध विजयी हुए। दूसरी ओर, जिला परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों ने बीकानेर और चित्तौड़गढ़ सीटों पर जीत दर्ज की। चित्तौड़गढ़ सीट पर भाजपा उम्मीदवार ने 2,000 से अधिक मतों के अंतर से शानदार जीत हासिल की।

भजनलाल सरकार ने एक साल में संकल्प पत्र के 50% वादे किए पूरे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने अपने पहले वर्ष में संकल्प पत्र के 50% से अधिक वादों को पूरा कर दिखाया है। सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार देने, किसानों की आय बढ़ाने के लिए MSP में वृद्धि और किसान सम्मान निधि बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं।

राइजिंग राजस्थान में 35 लाख करोड़ के एमओयू साइन


राजस्थान में पहली बार भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर पारदर्शिता सुनिश्चित की गई। निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए ‘राइजिंग राजस्थान’ पहल के तहत 35 लाख करोड़ रुपये से अधिक के समझौता ज्ञापन (MoUs) साइन किए गए, जिन पर अमल शुरू हो चुका है।

हर वर्ग के लिए सरकार की प्रतिबद्धता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिला, युवा, किसान और गरीब सहित हर वर्ग के कल्याण के लिए ठोस कदम उठाए हैं। जनता का समर्थन इस बात का प्रमाण है कि राजस्थान विकास और सुशासन की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका