न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: पाली में बाइक टक्कर हादसा, 19 साल की युवती की मौत, 20 साल का युवक गंभीर घायल

राजस्थान के पाली जिले में दो बाइक की टक्कर में एक 19 साल की युवती की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 20 साल का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Mon, 03 Feb 2025 10:21:08

राजस्थान: पाली में बाइक टक्कर हादसा, 19 साल की युवती की मौत, 20 साल का युवक गंभीर घायल

राजस्थान के पाली जिले में दो बाइक की टक्कर में एक 19 साल की युवती की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 20 साल का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही युवक के परिजन अस्पताल पहुंचे। हादसे के बारे में घायल बींजाराम ने बताया कि वह बैंगलोर में काम करता है और कुछ दिन पहले ही अपने गांव आया था। रविवार शाम को वह पाली से गांव जा रहा था। रास्ते में उसे अपनी परिचित संतोष मिली, जो उसके गांव जाने वाली थी। उसे बाइक पर बैठाकर वह दोनों आगे बढ़ रहे थे। जब वह सुमेरपुर रोड पर पावणा पैलेस होटल से थोड़ी दूरी पर थे, तभी एक बाइक सवार युवक सड़क किनारे खड़ा था। जैसे ही बींजाराम उसकी बाइक के पास से गुजरने लगा, युवक ने अचानक यू टर्न लिया, जिससे दोनों बाइकों में भयंकर टक्कर हो गई।

लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया

घटना के बाद पाली के रामदेव रोड क्षेत्र के रहीश खान ने बताया कि वह अपनी बाइक से गुजर रहे थे और जब उन्होंने सड़क पर घायल हालत में दोनों युवक और युवती को देखा तो तुरंत रुक गए। उन्होंने पास से गुजर रहे कार सवार लोगों से भी रुकने की अपील की। इसी दौरान उनका दोस्त भरत घांची कार लेकर वहां से गुजर रहा था, जिसे रोककर दोनों घायलों को बांगड़ हॉस्पिटल तक पहुंचाया। हादसे में युवती के सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने युवती के शव को हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी