न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर दौरे पर राहुल गांधी, कांग्रेस 'नेतृत्व संगम' में होंगे शामिल, अशोक गहलोत ने की लोकतंत्र पर चर्चा

राहुल गांधी के रवाना होने के बाद अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने देश में मौजूदा स्थिति और लोकतंत्र की गिरावट पर चिंता व्यक्त की।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sun, 08 Dec 2024 2:05:59

जयपुर दौरे पर राहुल गांधी, कांग्रेस 'नेतृत्व संगम' में होंगे शामिल, अशोक गहलोत ने की लोकतंत्र पर चर्चा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने 1 दिन के जयपुर दौरे पर हैं। आज सुबह करीब 7:15 बजे वे जयपुर पहुंचे। इस दौरान वे सामोद स्थित खेड़ापति बालाजी में आयोजित कांग्रेस के 'नेतृत्व संगम' ट्रेनिंग कैंप में भाग लेंगे। बता दें कि 17 दिन पहले भी राहुल गांधी जयपुर आए थे, जहां वे एक शादी समारोह में शामिल हुए थे।

एयरपोर्ट पर हुआ गर्मजोशी से स्वागत

जयपुर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष (पीसीसी चीफ) गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और उप नेता प्रतिपक्ष रमेश मीणा उपस्थित थे। अशोक गहलोत ने राहुल गांधी को सूत की माला पहनाई, जबकि गोविंद सिंह डोटासरा ने गुलदस्ता भेंट किया। इसके बाद राहुल गांधी सड़क मार्ग से सामोद के लिए रवाना हुए।

अशोक गहलोत ने मीडिया से की बात

राहुल गांधी के रवाना होने के बाद अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने देश में मौजूदा स्थिति और लोकतंत्र की गिरावट पर चिंता व्यक्त की। गहलोत ने कहा, "देश में लोकतंत्र का मजाक उड़ाया जा रहा है और लोग डरे हुए हैं।" उन्होंने राजस्थान सरकार की उपलब्धियों पर भी चर्चा की और 'राइजिंग राजस्थान' को शुभकामनाएं दीं। गहलोत ने कहा कि निवेशक राजस्थान में आने के इच्छुक हैं। उन्होंने पिछली कांग्रेस सरकार में लाए गए 40,000 करोड़ रुपये के रिफाइनरी प्रोजेक्ट का जिक्र करते हुए बीजेपी पर इसे खराब करने का आरोप लगाया।

ERCP पर गहलोत का बयान

गहलोत ने ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) को लेकर कहा कि इसका MOU (समझौता ज्ञापन) सार्वजनिक किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि इस MOU को पब्लिक डोमेन में रखा जाए ताकि जनता को जानकारी मिल सके।

'नेतृत्व संगम' में हिस्सा लेंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी सामोद स्थित खेड़ापति बालाजी में कांग्रेस द्वारा आयोजित 'नेतृत्व संगम' ट्रेनिंग कैंप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नेतृत्व कौशल सिखाना और संगठन को मजबूत बनाना है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका