न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: किरोड़ी लाल मीणा के सरकारी बंगले का आवंटन निरस्त, मंत्री पद मिलने पर मिला था

राजस्थान के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का सरकारी बंगला अब रद्द कर दिया गया है। स्वयं किरोड़ी लाल मीणा ने सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) को बंगले का आवंटन निरस्त करने के लिए आवेदन दिया था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 02 Mar 2025 8:50:48

राजस्थान: किरोड़ी लाल मीणा के सरकारी बंगले का आवंटन निरस्त, मंत्री पद मिलने पर मिला था

राजस्थान के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का सरकारी बंगला अब रद्द कर दिया गया है। स्वयं किरोड़ी लाल मीणा ने सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) को बंगले का आवंटन निरस्त करने के लिए आवेदन दिया था। यह बंगला पूर्व राष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत के नाम पर आवंटित था, और उनकी मृत्यु के बाद उनके परिवार के सदस्य इसमें रह रहे हैं।

भैरोंसिंह शेखावत के परिवार के पास बना रहेगा बंगला

भजनलाल सरकार ने 14 जनवरी को 17 मंत्रियों को सरकारी बंगले आवंटित किए थे, जिसके बाद 9 फरवरी को छह अन्य मंत्रियों को सरकारी आवास मिले। इनमें किरोड़ी लाल मीणा को भी बंगला आवंटित किया गया था। हालांकि, उन्होंने खुद इस बंगले का आवंटन रद्द करने का निर्णय लिया। वर्तमान में यह बंगला पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत के परिजनों के पास है।

अपनी ही सरकार पर उठाते रहे हैं सवाल

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के बाद से ही किरोड़ी लाल मीणा अपनी ही सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते रहे हैं। भजनलाल सरकार के सवा साल के कार्यकाल में उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए, जिससे वह लगातार चर्चा में बने हुए हैं।

मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके किरोड़ी लाल मीणा

लोकसभा चुनाव में बीजेपी को दौसा सहित सात सीटों पर जीत दिलाने का दावा करने वाले किरोड़ी लाल मीणा ने पहले ही ऐलान किया था कि अगर पार्टी इनमें से एक भी सीट हारती है, तो वे मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। चुनाव परिणाम में बीजेपी को सात में से चार सीटों पर हार मिली, जिसके बाद 4 जुलाई को किरोड़ी लाल मीणा ने अपना इस्तीफा सौंप दिया। हालांकि, अभी तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। इसके अलावा, बजट सत्र के दौरान भी किरोड़ी लाल मीणा सदन में शामिल नहीं हुए और उन्होंने बीमारी का हवाला देकर अनुपस्थिति दर्ज कराई।

फोन टैपिंग का लगाया आरोप

किरोड़ी लाल मीणा ने सरकार पर फोन टैपिंग का गंभीर आरोप लगाकर विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने दो बार बयान दिया कि उनके फोन टैप किए जा रहे हैं और सीआईडी उनकी जासूसी कर रही है। इस मामले को लेकर बीजेपी ने उन्हें नोटिस भी जारी किया।

इसके बाद, किरोड़ी लाल मीणा ने कहा— "मेरे पीछे सीआईडी लगी हुई है। मुझे नोटिस भी मिला है। पहले जब मैं आंदोलन करता था, तब अधिकारी मेरी जासूसी करते थे और मेरा फोन टैप करते थे। हां, मुझसे गलती हुई कि मुझे यह मुद्दा बीजेपी के उचित मंच पर उठाना चाहिए था, लेकिन कई बार मामला उलझ जाता है, इसलिए मैंने सार्वजनिक रूप से यह बात कही।"

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका