न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान सरकार का बड़ा एक्शन, बजरी माफिया के 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी फरार

राजस्थान सरकार ने राज्य में बजरी माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू की है। धौलपुर जिले में किए गए एक बड़े ऑपरेशन में पुलिस ने मोरधा और जलालपुर गांव के पास से बजरी से भरे पांच ट्रैक्टर-ट्राली जब्त किए हैं। हालांकि, कार्रवाई के दौरान आरोपी खेतों में कूदकर फरार होने में सफल रहे। यह ऑपरेशन अवैध खनन को रोकने के लिए चलाए जा रहे निरंतर प्रयासों का हिस्सा है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 26 Apr 2025 6:09:07

राजस्थान सरकार का बड़ा एक्शन, बजरी माफिया के 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी फरार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश के बाद राजस्थान में बजरी माफिया पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। शनिवार सुबह धौलपुर जिले में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की गई। मनिया और निहालगंज थाना पुलिस ने डीएसटी टीम के साथ मिलकर मोरधा और जलालपुर गांव के पास बजरी माफियाओं की घेराबंदी की और बजरी से भरे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और खाली दो ट्रॉलियों को जब्त किया। हालांकि, इस ऑपरेशन के दौरान बजरी माफिया खेतों में कूदकर भागने में सफल हो गए।

मनिया थाना प्रभारी रामनरेश मीणा ने बताया, "आईजी भरतपुर रेंज राहुल प्रकाश और पुलिस अधीक्षक धौलपुर सुमित मेहरा के निर्देश में अवैध खनन की रोकथाम के लिए एरिया डोमिनेशन चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिला पुलिस लगातार खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।"

मुखबिर से मिली जानकारी के बाद की गई कार्रवाई

एसएचओ ने बताया, 'स्थानीय पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बजरी माफिया चंबल नदी से बजरी भरकर मोरधा और जलालपुर गांव की ओर जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने जलालपुर गांव के पास पहुंचकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रतिबंधित चंबल नदी की बजरी से भरे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ लिया। वहीं, कार्रवाई के दौरान पुलिस ने खेतों से दो खाली ट्रॉलियां भी बरामद की। पुलिस दबिश से बजरी माफिया खेतों में कूदकर भाग गए।'

भागते वक्त दो बाइक सवारों को मारी टक्कर

पुलिस की कई टीमें आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है, और उन्हें गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भागते वक्त बजरी माफियाओं ने दो बाइकों को टक्कर मारी, जिससे बाइक चालक बाल-बाल बच गए। पुलिस अब उन बाइकों के चालक का पीछा कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?