न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : सरकार ने जारी की खेमराज कमेटी की रिपोर्ट, कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी, औपचारिकता निभाई

तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों की वेतन विसंगति को लेकर भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी खेमराज चौधरी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 24 Jan 2025 11:58:17

राजस्थान : सरकार ने जारी की खेमराज कमेटी की रिपोर्ट, कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी, औपचारिकता निभाई

जयपुर। भजनलाल सरकार ने कर्मचारियों की वेतन विसंगति को लेकर भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी खेमराज चौधरी की अध्यक्षता में गठित कमेटी की रिपोर्ट को गुरुवार को सार्वजनिक कर दिया। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों की वेतन विसंगति को लेकर भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी खेमराज चौधरी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की थी। उस कमेटी की रिपोर्ट राज्य सरकार ने सार्वजनिक कर दी, लेकिन कमेटी की रिपोर्ट पर कर्मचारी संगठनों ने नाखुशी जताई है। कर्मचारियों का आरोप है कि कमेटी ने वेतन विसंगति दूर करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं किया। उन्होंने सरकार से पूछा है कि सरकार कमेटी की बकाया सिफारिशों को कब तक लागू कर देगी।
अलग-अलग कैडर के कर्मचारियों के लिए विभिन्न भत्तों की बात की गई है, जिसमें मामूली बढ़ोतरी की सिफारिश की गई है। बहुत सी बढ़ोतरी तो पहले ही कर दी गई थीं, जबकि वेतन विसंगतियों को लेकर ठोस सुझाव नहीं दिए गए हैं। विभिन्न कैडर की ग्रेड पे को लेकर सालों से विसंगतियां सामने आ रही थीं, कमेटी ने सकारात्मक कदम उठाने की बात नहीं की है।

बता दें कि यह कमेटी अगस्त 2021 में बनाई गई थी। इस पर तत्कालीन सरकार ने रिपोर्ट लागू करने का दावा किया था। कर्मचारी लंबे समय से रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग कर रहे थे। हाल ही में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बजट पूर्व संवाद के समय भी कर्मचारियों ने रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग को प्रमुखता से उठाया था। राज्य सरकार ने सभी विभागों से संबंधित कॉमन सिफारिशों को तो लागू कर दिया, लेकिन विभागों के स्तर पर लागू होने वाली सिफारिशों की क्रियान्वित अभी बाकी हैं।

रिपोर्ट में कुछ भी नहीं

कर्मचारी महासंघ (एकीकृत) के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने पहले सांवत कमेटी बनाई, फिर खेमराज कमेटी गठित की। कर्मचारी संगठनों ने इन्हें बड़े उत्साह के साथ ज्ञापन दिए, लेकिन रिपोर्ट आने पर पता लगा कि इसमें कर्मचारियों के लिए कुछ भी नहीं है। लाखों रुपए का खर्च किया गया, लेकिन जनता के पैसे का दुरुपयोग सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि अलग कैडर के कर्मचारियों के लिए विभिन्न भत्तों की बात की गई है, जिसमें मामूली बढ़ोतरी की सिफारिश की गई है। बहुत सी बढ़ोतरी तो पहले ही कर दी गई थी, जबकि वेतन विसंगतियों को लेकर ठोस सुझाव नहीं दिए गए हैं।

ग्रेड पे को लेकर विसंगति

उन्होंने कहा कि विभिन्न कैडर की ग्रेड पे को लेकर सालों से विसंगतियां सामने आ रही थी। कमेटी ने सकारात्मक कदम उठाने की बात नहीं की है। गजेन्द्र सिंह ने कहा कि कमेटी ने कनिष्ठ सहायक को 3600 ग्रेड पे की मांग यह कह कर ठुकरा दी कि पदोन्नति के समस्त पदों के ग्रेड पे परिवर्तित करने पड़ेंगे जो कि संभव नहीं। सचिवालय कर्मचारी संघ की ग्रेड पे बढ़ाने की मांग खारिज कर दी गई। तर्क दिया कि समकक्ष सेवा के अनेक संवर्गों से भी अच्छा वेतनमान है। हरियाणा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल में कम शैक्षणिक योग्यताओं के बावजूद लैब टेक्नीशियन को ग्रेड पे 4200 मिल रही है, जबकि राजस्थान में 2800 रुपए। समिति ने विभिन्न संवर्गों की कई महत्वपूर्ण मांगों का जिक्र ही नहीं किया है, ऐसा प्रतीत होता है कि समिति की रिपोर्ट और पिछली सरकार में काफी तालमेल रहा है।

राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री, देवेंद्र सिंह नरूका का कहना है किसमिति ने विभिन्न संवर्गों की कई महत्वपूर्ण मांगों का जिक्र ही नहीं किया है। ऐसा प्रतीत होता है कि समिति की रिपोर्ट और पिछली सरकार में काफी तालमेल रहा है। -

लैब टेक्नीशियन संघ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, जितेंद्र सिंह का कहना है कि कमेटी की रिपोर्ट से स्पष्ट कमेटी वार्ता में चर्चा में समस्त मांगी गई सूचनाओं व तुलनात्मक विवरण के उपलब्ध कराने के बावजूद अपने हिसाब से रिपोर्ट देती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी