न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: अगले 3 दिन तक रहेगा सर्द हवा का असर, प्रदेश के 6 जिलों में येलो अलर्ट, 20 जिलो में कक्षा 1 से 8 तक अवकाश

राजस्थान में अगले 3 दिन सर्द हवा का असर रहेगा। बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में उत्तरी हवा के असर से शीतलहर (कोल्ड-डे) की स्थिति बनी रहेगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 07 Jan 2025 10:50:43

राजस्थान: अगले 3 दिन तक रहेगा सर्द हवा का असर, प्रदेश के 6 जिलों में येलो अलर्ट, 20 जिलो में कक्षा 1 से 8 तक अवकाश

जयपुर। राजस्थान में अगले 3 दिन सर्द हवा का असर रहेगा। बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में उत्तरी हवा के असर से शीतलहर (कोल्ड-डे) की स्थिति बनी रहेगी। इन संभाग के जिलों के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। आज प्रदेश के 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जारी है कोल्ड-डे का प्रभाव

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने 11 जनवरी से प्रदेश के मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई है। बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं। 8 से 10 जनवरी को उत्तरी राजस्थान के साथ पूर्वी राजस्थान के भरतपुर और दक्षिणी राजस्थान में उदयपुर, कोटा संभाग के जिलों में भी कोल्ड-वेव का हल्का प्रभाव रहेगा।

पिछले 24 घंटे के दौरान सीकर, कोटा, चित्तौड़गढ़, अलवर, बारां, फतेहपुर, भीलवाड़ा जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 4 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। कल (सोमवार) 13 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा ठंडा दिन कल धौलपुर में रहा, जहां का अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

धौलपुर से लगते करौली में भी कल कोहरे और शीतलहर के प्रभाव से दिन का अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 17.7, कोटा में 18.1, बारां में 16.3, माउंट आबू (सिरोही) में 15.8, दौसा में 19.2, फतेहपुर में 19.5, सिरोही में 17.5, हनुमानगढ़ में 15.4, चूरू में 19.4, कोटा में 18.1, अलवर में 14.2 और पिलानी (झुंझुनूं) में अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

औसत से ऊपर है न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, शहरों में इन दिनों अधिकतम तापमान औसत से नीचे, जबकि न्यूनतम तापमान औसत से ऊपर दर्ज हो रहे हैं। भीलवाड़ा, पिलानी, चित्तौड़गढ़, सीकर, फलोदी, चूरू, श्रीगंगानगर में कल न्यूनतम तापमान औसत से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हुए।

25 दिसंबर से 5 जनवरी तक स्कूल में था अवकाश

25 दिसंबर से 5 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया था। 6 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जयंती की छुट्टी थी। 7 जनवरी से स्कूल खुलने थे। सर्दी बढ़ने के कारण प्रदेश के करीब 20 जिलों में कक्षा एक से 8 तक के विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी गई है। जयपुर के स्कूलों में 7 और 8 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है। डीडवाना कुचामन में 8 जनवरी तक कक्षा 5 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

राजस्थान के किस जिले में कब तक छुट्टी

जिला - छुट्टी

जयपुर - 8 जनवरी तक

करौली - 8 जनवरी तक

टोंक - 8 जनवरी तक

कोटा- 8 जनवरी तक

दौसा - 7 जनवरी तक

डीग - 9 जनवरी तक

भरतपुर - 9 जनवरी तक

कोटा - 9 जनवरी तक

धौलपुर - 9 जनवरी तक

बारां - 9 जनवरी तक

अलवर - 11 जनवरी तक

हनुमानगढ़ - 11 जनवरी तक

श्रीगंगानगर - 11 जनवरी तक

कोटपूतली-बहरोड़ - 11 जनवरी तक

सवाई माधोपुर - 11 जनवरी तक

झालावाड़ - 11 जनवरी तक

चूरू - 11 जनवरी तक

खैरथल-तिजारा - 11 जनवरी तक

cold wave in rajasthan,rajasthan cold winds effect,yellow alert rajasthan districts,school holidays rajasthan,cold wave alert rajasthan,rajasthan weather update,rajasthan cold wave news,rajasthan school closures,rajasthan cold wave impact,rajasthan weather alert

इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज राजस्थान के 6 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया है। यह 6 जिले हैं—गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर और धौलपुर। वहीं कुछ ऐसे जिले हैं जहाँ सर्द हवाओं का असर सामान्य रहेगा। ये जिले हैं—चूरू, सीकर, जयपुर और दौसा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट