न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: गर्मी के चलते 6 जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी, 13 में बदला समय

राजस्थान में आग उगलने वाली गर्मी का दौर जारी है। अधिकतर जिलों में हीटवेव से तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 09 May 2024 6:26:42

राजस्थान: गर्मी के चलते 6 जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी, 13 में बदला समय

जयपुर। राजस्थान में आग उगलने वाली गर्मी का दौर जारी है। अधिकतर जिलों में हीटवेव से तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। प्रदेश के बाड़मेर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में भारी गर्मी के को देखते हुए 6 जिलों में कक्षा आठवीं तक के बच्चों की छुट्टी कर दी गई है। वहीं, एक दर्जन जिलों में स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया है।

जिला प्रशासन की ओर से बाड़मेर, टोंक, करौली, सिरोही, धौलपुर और भरतपुर में स्कूलों की छुट्टी की घोषणा की गई है। इन जिलों में पहली से आठवीं तक के बच्चों की छुट्टी रहेगी। जानकारी के मुताबिक सिरोही में 8 दिन, करोली, टोंक व भरतपुर में 3 दिन, बाड़मेर व धौलपुर में 2 दिन के लिए पहली से आठवीं कक्षा का अवकाश घोषित किया गया।

इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी और समय बदला

बाड़मेर : 9 व 10 तारीख को दो दिन के लिए पहली से आठवीं कक्षा का अवकाश घोषित। आगे सत्रांत तक 7.30 से 11 बजे तक रहेगा स्कूल का समय।

टोंक: 9 से 11 मई तक कक्षा एक से 8 के विद्यालयों में अवकाश घोषित।

जैसलमेर : पहली से आठवीं तक 7.30 से 11 बजे तक समय किया।

भीलवाड़ा : आठवीं तक की कक्षाएं सुबह 7:30 से 11:30 तक संचालित होंगी।

कोटा : कक्षा 1 से 8 तक सुबह 7:30 बजे से 11:00 बजे तक चलेंगी।

नागौर : आठवीं तक की कक्षाएं 16 मई तक समय सुबह 7 से 10 बजे तक चलेंगी।

करौली: कक्षा आठवीं तक के बच्चों का 9 से 11 मई तक अवकाश। कक्षा 9 से 12वीं तक का समय सुबह 11.30 बजे तक रहेगा।

दौसा: कक्षा आठ तक के बच्चों का समय सुबह 11 बजे तक रहेगा।

जोधपुर: उच्च प्राथमिक तक की स्कूल का समय 11 बजे तक किया।

झुंझुनूं : आठवीं तक के बच्चों का समय प्रात: 7:30 बजे से 11:00 बजे तक रहेगा।

बीकानेर: स्कूलों का समय दोपहर 12 बजे तक रहेगा।

झालावाड़: कक्षा 1 से 8वीं तक के सरकारी व निजी सभी स्कूलों का समय सुबह 7.30 से 10 बजे तक रहेगा।

सिरोही: आठवीं तक के बच्चों का 9 से 16 मई यानी सत्रांत तक का अवकाश घोषित।

बांसवाड़ा: विद्यालयों का समय सुबह साढ़े सात से 11 बजे तक होगा।

अजमेर: स्कूलों में समय दोपहर 12 बजे तक रहेगा।

धौलपुर : 8 और 9 मई को कक्षा एक से 8 के विद्यालयों में अवकाश घोषित।

भरतपुर : 9 से 11 मई तक कक्षा एक से 8 के विद्यालयों में अवकाश घोषित।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान के कई जिले जिसमें बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, कोटा, भीलवाड़ा, दौसा, झुंझुनूं में स्कूल की टाइमिंग में बदलाव करते हुए कम समय तक स्कूल संचालित करने का आदेश दिया गया है। माना जा रहा है कि राजस्थान में 17 मई से सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा हो सकती है। राजस्थान में लू का असर ज्यादा है। पश्चिमी राजस्थान में सबसे ज्यादा बुरा हाल होता है, जहां ज्यादा इलाका मरुभूमि है।
राजस्थान में अब 'लू' ने दस्तक दे दी है और रोजाना तापमान बढ़ रहा है। अब तो ज्यादातर जिलों में तापामान 44 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर में दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक पिछले 2-3 दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। सबसे अधिकतम तापमान बाड़मेर में 45.2 डिग्री दर्ज़ किया गया है। जयपुर, जैसलमेर और गंगानगर में भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री से अधिक दर्ज़ किया गया है। आगामी 24 घंटे में तापमान में 1-2 डिग्री की और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट