न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : कुंभ स्नान के लिए जा रही यात्रियों की गाड़ी ट्रक से टकराई, 10 घायल, 5 महिलाएं समेत तीन की हालत गंभीर

धौलपुर के NH 44 पर स्थित बोहरा फार्म हाउस के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें ट्रक और एक यात्री वाहन के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच महिलाओं समेत 10 लोग घायल हो गए।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sun, 09 Feb 2025 5:43:37

राजस्थान : कुंभ स्नान के लिए जा रही यात्रियों की गाड़ी ट्रक से टकराई, 10 घायल, 5  महिलाएं समेत तीन की हालत गंभीर

राजस्थान के धौलपुर के NH 44 पर स्थित बोहरा फार्म हाउस के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें ट्रक और एक यात्री वाहन के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच महिलाओं समेत 10 लोग घायल हो गए। स्थानीय सदर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहां तीन महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।

थाना प्रभारी भीम सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, और दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब घटना के कारणों की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, मध्य प्रदेश के नरसिंहगढ़ के करीब 12 लोग एक यात्री वाहन में सवार होकर धौलपुर होते हुए प्रयागराज कुंभ में स्नान करने जा रहे थे। रविवार दोपहर को बोहरा फार्म हाउस के पास ट्रक ने बिना सिग्नल दिए यू टर्न लिया, जिससे पीछे से आ रही यात्री गाड़ी ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद गाड़ी मौके पर ही पलट गई और मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों में 45 वर्षीय भूरी बाई (पत्नी प्रेम नारायण), 45 वर्षीय कुंवरबाई (पत्नी कंचन सिंह), 40 वर्षीय रेखा (पत्नी हरीश), 52 वर्षीय मूलाबाई (पत्नी मांगीलाल), 40 वर्षीय पवित्रा (पत्नी पर्वत सिंह), 50 वर्षीय भगवती (पुत्र नारायण सिंह), 30 वर्षीय राम हरि (पुत्र इच्छा सिंह), 21 वर्षीय श्याम (पुत्र सचिन), 35 वर्षीय बहिराम (पुत्र बाबूलाल) और 30 वर्षीय जितेन्द्र सिंह (पुत्र साहब सिंह) शामिल हैं।

दुर्घटना में घायल जितेंद्र सिंह ने बताया कि वे सभी मध्य प्रदेश के नरसिंहगढ़ के निवासी हैं और फोर व्हीलर गाड़ी में सवार होकर प्रयागराज कुंभ में स्नान करने जा रहे थे। यह हादसा धौलपुर के NH 44 स्थित बोहरा फार्म हाउस के पास हुआ, जहां एक ट्रक ने बिना सिग्नल दिए यू टर्न लिया और पीछे आ रही यात्री गाड़ी उससे टकरा गई।

घायलों को तुरंत एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी