न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: CM भजनलाल को मिला IIFA 2025 का स्पेशल इनविटेशन, 8-9 मार्च को जयपुर में होगा भव्य आयोजन

IIFA 2025 की मेजबानी इस बार लोकप्रिय अभिनेता कार्तिक आर्यन करेंगे। इसकी शुरुआत शनिवार, 8 मार्च को सोभा रियल्टी IIFA डिजिटल अवार्ड्स से होगी, जिसे नेक्सा द्वारा सह-प्रस्तुत किया जाएगा।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 05 Mar 2025 10:34:45

राजस्थान: CM भजनलाल को मिला IIFA 2025 का स्पेशल इनविटेशन, 8-9 मार्च को जयपुर में होगा भव्य आयोजन

राजस्थान की राजधानी जयपुर बॉलीवुड के प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो IIFA 2025 की तैयारियों में जुटी हुई है। इसी सिलसिले में मंगलवार को IIFA कमेटी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) से मुलाकात की और उन्हें इस भव्य आयोजन में शामिल होने का न्योता दिया। साथ ही, 8 और 9 मार्च को पिंक सिटी जयपुर में आयोजित होने वाले IIFA 2025 की सिल्वर जुबली के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ ACS शिखर अग्रवाल, प्रशासनिक सचिव पर्यटन रवि जैन, IIFA अवॉर्ड्स आयोजन समिति के सदस्य आंद्रे टिमिन्स, विराफ सरकारी, सब्बास जोसेफ और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

9 मार्च को IIFA 2025 का ग्रैंड फिनाले

IIFA 2025 की मेजबानी इस बार लोकप्रिय अभिनेता कार्तिक आर्यन करेंगे। इसकी शुरुआत शनिवार, 8 मार्च को सोभा रियल्टी IIFA डिजिटल अवार्ड्स से होगी, जिसे नेक्सा द्वारा सह-प्रस्तुत किया जाएगा। इस समारोह में OTT और डिजिटल प्लेटफॉर्म की उपलब्धियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद 9 मार्च को IIFA 2025 का ग्रैंड फिनाले आयोजित होगा, जहां फिल्म इंडस्ट्री के शानदार कलाकारों को सिनेमा जगत में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

IIFA 2025 को कार्तिक आर्यन करेंगे होस्ट, राज कपूर को दी जाएगी खास श्रद्धांजलि

IIFA 2025 की मेजबानी करने को लेकर अभिनेता कार्तिक आर्यन बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "मैं रंगीले राजस्थान की गुलाबी नगरी में भारतीय सिनेमा के इस वैश्विक उत्सव का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं। मैं इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। 2025 की शुरुआत करने का इससे बेहतरीन मौका नहीं हो सकता।" कार्तिक ने यह भी कहा कि पिंक सिटी जयपुर में IIFA का ग्रैंड सेलिब्रेशन, दुनियाभर में मौजूद IIFA के फैंस के लिए एक यादगार अनुभव बनने वाला है।

IIFA 2025 में राज कपूर को दी जाएगी श्रद्धांजलि

IIFA 2025 अपने रजत जयंती समारोह में इंडियन प्रो बॉक्सिंग लीग (IPL) के साथ साझेदारी कर रहा है, जिसके तहत दिग्गज MMA फाइटर एंथनी पेटिस इस भव्य आयोजन में विशेष रूप से शामिल होंगे। इसके अलावा, बॉलीवुड की 'बेबो' करीना कपूर खान इस बार IIFA 2025 के 25वें संस्करण में एक शानदार परफॉर्मेंस देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। खास बात यह है कि करीना इस बार अपने दादा और महान फिल्म निर्माता राज कपूर को एक खास श्रद्धांजलि देती नजर आएंगी।

मुंबई में दो महीने पहले हुई थी प्रेस मीट, IIFA 2025 का हुआ था आधिकारिक शुभारंभ

जनवरी में मुंबई में आयोजित एक भव्य प्रेस मीट में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, अभिनेता कार्तिक आर्यन और राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने शिरकत की थी। इस कार्यक्रम में आंद्रे टिमिंस, विराफ सरकारी और सब्बास जोसेफ की मौजूदगी में IIFA 2025 के 25वें संस्करण का आधिकारिक शुभारंभ किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी