न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दोबारा मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस अलर्ट पर

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दूसरी बार जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस सतर्क हो गई है।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Sat, 22 Feb 2025 9:20:18

राजस्थान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दोबारा मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस अलर्ट पर

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दूसरी बार जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। शुक्रवार देर रात जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम में आए एक कॉल से हड़कंप मच गया। जांच में कॉल की लोकेशन दौसा के श्यालावास स्थित विशिष्ट जेल से ट्रेस हुई। सूचना मिलते ही दौसा पुलिस कंट्रोल रूम को अलर्ट किया गया और चार थानों की पुलिस टीम के साथ अधिकारी तुरंत जेल पहुंचे। देर रात तक चले सर्च ऑपरेशन में 100 से अधिक जवानों ने जेल परिसर की गहन तलाशी ली और धमकी देने वाले आरोपी को पकड़ लिया।

आरोपी पोक्सो एक्ट में है जेल में बंद

डिप्टी एसपी चारूल गुप्ता के अनुसार, पोक्सो एक्ट में सजा काट रहे कैदी रिंकू रडवा ने शुक्रवार को जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है और धमकी में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है।

रिंकू रडवा वर्ष 2022 से जेल में बंद है, लेकिन उसके पास मोबाइल कैसे पहुंचा और उसने धमकी क्यों दी—इन सवालों के जवाब तलाशने के लिए पुलिस गहन जांच कर रही है। राजस्थान में इन दिनों दौसा जिले की श्यालावास जेल सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में इसी जेल से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिससे यह जेल चर्चा का विषय बन गई थी। अब एक बार फिर यह जेल सुर्खियों में आ गई है। ताजा मामला शुक्रवार देर रात का है, जब जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम में दोबारा मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी गई। कॉल ट्रेस करने पर इसकी लोकेशन श्यालावास जेल से ही निकली। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, और तुरंत सख्त सुरक्षा इंतजाम किए गए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी