न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: मंगलवार से लगातार तीन दिन होगी CET की परीक्षा, जानिये क्या रहना चाहिए ड्रेस कोड और कब होंगे गेट बंद?

राजस्थान CET के एग्जाम मंगलवार 22 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। ऐसे में उम्मीदवारों को इससे जुड़ी अहम गाइडलाइन जान लेनी चाहिए, जिससे उन्हें पता हो कि एग्जाम में क्या पहन कर आना है और परीक्षा केंद्र का गेट कब बंद होगा?

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 21 Oct 2024 2:47:48

राजस्थान: मंगलवार से लगातार तीन दिन होगी CET की परीक्षा, जानिये क्या रहना चाहिए ड्रेस कोड और कब होंगे गेट बंद?

जयपुर। राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने सीनियर सेकेंडरी या कक्षा 12वीं लेवल कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) की परीक्षा कल यानी 22 अक्टूबर को आयोजित होने जा रही है। ऐसे में उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर 2 घंटे पहले ही पहुंचने को कहा गया है, जिससे तलाशी वगैरह ठीक से हो जाए। इस बार बोर्ड ने उम्मीदवारों को शर्ट या टी-शर्ट में आने की परमिशन दे दी है। इसके अलावा, सरकार ने उम्मीदवारों के लिए फ्री बस की सेवा भी शुरू की है। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड दिखाकर 22, 23 और 24 अक्टूबर को फ्री बस सेवा के जरिए एग्जाम सेंटर पर पहुंच सकते हैं।

CET के एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार अभी तक इसे डाउनलोड नहीं कर सके हैं वे आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in और recruitment.rajasthan.gov.in. पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड के मुताबिक, परीक्षा 2 पाली में होगी। 22, 23 और 24 अक्टूबर को पहली पाली सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6.00 बजे तक होगी।

परीक्षार्थियों के लिए ये है जरूरी गाइडलाइन

उम्मीदवारों को परीक्षा के समय से 2 घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा क्योंकि तलाशी लेने के बाद तय समय से 1 घंटा पहले ही परीक्षा केंद्र में उम्मीदवारों को बैठा दिया जाएगा और गेट बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी को एंट्री नहीं दी जाएगी।

परीक्षा केंद्रों पर अपना एडमिट कार्ड, एक फोटो आईडी (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी)

साथ ही एक फोटो (एक माह से ज्यादा पुराना न हो)

परीक्षा के लिए नीले रंग का बॉल पेन लेकर जाएं

परीक्षा के दौरान लड़कों को हाफ शर्ट या फुल शर्ट, टी-शर्ट, पैंट एंव हवाई चप्पल/स्लीपर पहनना अनिवार्य है।

वहीं, महिला उम्मीदवारों को सलवार सूट या साड़ी, हाफ आस्तीन/फुल आस्तीन का कुर्ता/ब्लाउज, हवाई चप्पल/स्लीपर एवं बालों में साधारण रबड़ बैंड लगाकर जाना होगा।

महिला उम्मीदवारों को कांच की चूड़ियां के अलावा किसी भी प्रकार के जेवर पहनने की मनाही है।

सभी को परीक्षा केंद्रों पर घड़ी, धूप का चश्मा, बेल्ट, हैंड बैग, हेयर पिन, ताबीज, कैप, स्कार्फ, स्टाल, शॉल, मफलर आदि पहनकर नहीं आना है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट