न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

विकसित भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राजस्थान का बजट: जालोर सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी

जालौर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने राजस्थान सरकार के बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह विकसित भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Thu, 20 Feb 2025 11:13:32

विकसित भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राजस्थान का बजट: जालोर सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी

जालौर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने राजस्थान सरकार के बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह विकसित भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने इसे आम आदमी, गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए समर्पित बताते हुए एक दूरदर्शी बजट करार दिया। चौधरी के अनुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में यह बजट राजस्थान को आर्थिक रूप से मजबूत और वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

उन्होंने कहा कि इस बजट में हर वर्ग की जरूरतों को प्राथमिकता दी गई है, जिससे गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद मिलेगी। बजट के तहत सिरोही जिले को कई नई सौगातें मिली हैं, जिनमें आबूरोड में कन्या महाविद्यालय की स्थापना, करोटी और वाडका में एनीकट निर्माण और मरम्मत कार्य, सेलवाड़ा, टोकरा, मुंगथला और मंडला नाला में नहरों का निर्माण और सुधार शामिल हैं। इसके अलावा, रेवदर कृषि मंडी में आधुनिक आधारभूत सुविधाओं का विकास, मंडार में गौण कृषि मंडी की स्थापना, सांचौर से आबूरोड तक 107 किमी लंबे स्टेट हाईवे का निर्माण, आबूरोड रोडवेज बस स्टैंड से जुड़े कार्यों का विस्तार और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, आबूरोड में खेलों के कोर्ट, हॉल और रनिंग ट्रैक का निर्माण भी बजट में शामिल किया गया है।

बीजेपी नगर मंडल अध्यक्ष चिराग रावल ने भी इस बजट की प्रशंसा करते हुए कहा कि वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा प्रस्तुत 2025-26 का बजट मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के संकल्प को पूरी तरह से दर्शाता है। उन्होंने इसे किसानों और महिलाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट बताया और कहा कि इसमें स्वास्थ्य और रोजगार पर विशेष ध्यान दिया गया है। उनका मानना है कि यह बजट विकसित भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका