न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर: झुग्गी बस्ती में भीषण आग, 60 वर्षीय व्यक्ति जिंदा जला, तीन झोपड़ियां राख

भरतपुर के बयाना कस्बे के सुभाष चौक क्षेत्र में शनिवार सुबह एक झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 60 वर्षीय व्यक्ति की झुलसकर मौत हो गई, जबकि तीन झोपड़ियां जलकर पूरी तरह राख हो गईं।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Sat, 01 Feb 2025 3:22:04

भरतपुर: झुग्गी बस्ती में भीषण आग, 60 वर्षीय व्यक्ति जिंदा जला, तीन झोपड़ियां राख

भरतपुर के बयाना कस्बे के सुभाष चौक क्षेत्र में शनिवार सुबह एक झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 60 वर्षीय व्यक्ति की झुलसकर मौत हो गई, जबकि तीन झोपड़ियां जलकर पूरी तरह राख हो गईं। स्थानीय निवासी सोनू गुप्ता ने बताया कि आग सुबह करीब 7:30 बजे लगी, जिसने भारत, बत्तो देवी और अशोक कुमार की झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही तीनों झोपड़ियां जल गईं।

बीमार होने के कारण बाहर नहीं निकल पाया मृतक

बयाना कोतवाली थाना एसएचओ बाबूलाल गुर्जर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। मृतक की पहचान भारत नाम के व्यक्ति के रूप में हुई है, जो ट्रेनों और बसों में यात्रियों के कानों से मैल निकालने का काम करता था। बताया जा रहा है कि भारत पिछले कुछ दिनों से बीमार था, जिस कारण आग लगने के दौरान वह अपनी झोपड़ी से बाहर नहीं निकल सका और उसकी जलकर मौत हो गई।

तीनों झोपड़ियों का सामान भी जलकर राख

इस हादसे में तीनों झोपड़ियों में रखा सारा सामान भी जलकर खाक हो गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

प्लास्टिक शीट से भड़की आग, मची अफरा-तफरी

स्थानीय निवासियों के अनुसार, झोंपड़ियों की छतों पर सर्दी और बारिश से बचाव के लिए प्लास्टिक की चादरें बिछाई गई थीं। आग लगने के बाद प्लास्टिक शीट ने तेजी से आग पकड़ ली, जिससे लपटें और भड़क गईं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। स्थिति को गंभीर होता देख नगर पालिका की फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

फायर ब्रिगेड और पुलिस ने पाया आग पर काबू

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की विस्तृत जानकारी जुटाई।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल