न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: तबादलों में आज से लगा बैन, बीती देर रात तक 20 हजार से ज्यादा हुए ट्रांसफर

सरकारी विभागों में तबादलों पर बुधवार आधी रात से बैन लग गया है। आज से अब तबादले नहीं हो सकेंगे। सरकारी विभागों में देर रात तक तबादले होते रहे। अनुमानित 20 हजार से ज्यादा ट्रांसफर हुए हैं। कई विभागों में बैक डेट में भी तबादले हुए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 16 Jan 2025 2:07:59

राजस्थान: तबादलों में आज से लगा बैन, बीती देर रात तक 20 हजार से ज्यादा हुए ट्रांसफर

जयपुर। सरकारी विभागों में तबादलों पर बुधवार आधी रात से बैन लग गया है। आज से अब तबादले नहीं हो सकेंगे। सरकारी विभागों में देर रात तक तबादले होते रहे। अनुमानित 20 हजार से ज्यादा ट्रांसफर हुए हैं। कई विभागों में बैक डेट में भी तबादले हुए।

सरकार ने 30 दिसंबर को पहले 10 दिन यानी 10 जनवरी तक के लिए तबादलों से प्रतिबंध हटाया था। इसके बाद तबादलों से बैन हटाने की अवधि को 15 जनवरी तक के लिए बढ़ाया था। शिक्षा विभाग में तबादलों से बैन नहीं हटाया गया था। तबादलों में सत्ताधारी पार्टी के नेताओं और विधायकों की ही चली है। विभागों में तबादले विधायकों और भाजपा नेताओं की डिजायर के आधार पर ही किए गए हैं। मेडिकल, बिजली, जलदाय, पंचायती राज और ग्रामीण विकास में सबसे ज्यादा कर्मचारी होने के कारण तबादले भी वहां ज्यादा हुए हैं।

सरकारी विभागों में मांग की तुलना में कम संख्या में तबादले हुए हैं। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस राज के समय से विभागों में जमे हुए कर्मचारियों के तबादलों की मांग करते हुए डिजायर की थी। सरकार ने 15 दिन तबादलों से बैन हटाया था। आधा समय छुट्टियों के कारण काम नहीं हुआ। कम समय के कारण मांग की तुलना में काम तबादले हुए हैं।

बोर्ड परीक्षाओं के चलते शिक्षा विभाग में नहीं हटा था तबादलों से बैन

सरकार ने इस बार शिक्षा विभाग में तबादलों से बैन नहीं हटाया था। तबादला नीति तैयार नहीं होने और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी का हवाला देते हुए शिक्षा विभाग में बैन बरकरार रखा गया था।

ग्रेड थर्ड शिक्षकों को तबादले खुलने का इंतजार

ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों पर लंबे समय से प्रतिबंध लगा हुआ है। वसुंधरा राजे सरकार के समय ग्रेड थर्ड शिक्षकों के आखिरी बार तबादले हुए थे। उसके बाद बैन जारी है। गहलोत राज में भी बैन जारी रहा था।

पूरा पखवाड़ा प्रभावित रहा कामकाज

तबादलों के कारण सचिवालय से लेकर मंत्रियों के घरों और दफ्तरों तक भारी भीड़ थी। पिछले एक पखवाड़े से तबादलों की सिफारिश लेकर बड़ी तादाद में सरकारी कर्मचारी और लोग नेताओं, मंत्रियों और विधायकों के यहां पहुंच रहे थे। इस वजह से ज्यादातर मंत्रियों ने सचिवालय के दफ्तर में बैठना भी बंद कर दिया था। अब तबादलों पर बैन लगने के बाद एक बार फिर से विभागों में रूटीन कामकाज पटरी पर आ सकेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट