न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंदिरा गांधी को लेकर बयान पर हंगामा जारी, 6 विधायकों के निलंबन से नाराज कांग्रेस कार्यकर्त्ता सड़कों पर उतरे; कई गिरफ्तार

भाजपा के मंत्री कैलाश गहलोत द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर की गई टिप्पणी से राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 24 Feb 2025 3:26:20

इंदिरा गांधी को लेकर बयान पर हंगामा जारी, 6  विधायकों के निलंबन से नाराज कांग्रेस कार्यकर्त्ता सड़कों पर उतरे; कई गिरफ्तार

भाजपा के मंत्री कैलाश गहलोत द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर की गई टिप्पणी से राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया है। कांग्रेस ने मंत्री के बयान का विरोध करते हुए सदन में हंगामा किया, जिसके बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत छह विधायकों को निलंबित कर दिया गया। इस निलंबन के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विरोध प्रदर्शन में बढ़ा तनाव

राजस्थान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड्स पर चढ़कर नारेबाजी की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी देखने को मिली।

सहमति बनते-बनते टूट गई

विवाद को सुलझाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन सहमति नहीं बन पाई। माफी के मुद्दे पर मामला अटक गया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सदन की वेल में आकर माफी मांगने को तैयार नहीं हैं, जबकि वे मंत्री कैलाश गहलोत से माफी मंगवाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

सदन की कार्यवाही स्थगित

माफी पर गतिरोध खत्म न होने के कारण विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी। स्पीकर ने स्पष्ट किया कि पहले डोटासरा को माफी मांगनी होगी। वहीं, संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि पहले खेद जताने की सहमति बनी थी, जिसके बाद आगे की कार्यवाही होनी थी। फिलहाल, यह मुद्दा और तूल पकड़ता नजर आ रहा है।

पार्टी न केवल विधानसभा के अंदर बल्कि पूरे राजस्थान में जगह-जगह प्रदर्शन कर रही है। सोमवार को कांग्रेस ने विधानसभा के घेराव का ऐलान किया था, जिसके तहत यूथ कांग्रेस और पार्टी कार्यकर्ताओं को जयपुर बुलाया गया। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, जिनमें बीडी कल्ला, भंवर सिंह भाटी और प्रताप सिंह खाचरियावास शामिल हैं, बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

बीजेपी पर विधानसभा कार्यवाही बाधित करने का आरोप

कांग्रेस सांसद मुराली लाल मीणा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, "जब भी लोकसभा या विधानसभा की कार्यवाही चलती है, बीजेपी जानबूझकर ऐसे बयान देती है जिससे सदन में अव्यवस्था फैले और जनता के मुद्दों पर चर्चा न हो सके। उनकी मंशा ही यही है कि विधानसभा की कार्यवाही बाधित रहे।"

"मुख्यमंत्री को माफी मांग लेनी चाहिए"

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने इस गतिरोध को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से माफी की मांग की। उन्होंने कहा, "सदन को सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री की होती है। अगर वे माफी मांग लें, तो यह गतिरोध तुरंत खत्म हो सकता है।"

फिलहाल, राजस्थान की सियासत में यह मुद्दा लगातार गरमाता जा रहा है और कांग्रेस के प्रदर्शन तेज होते जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी