न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर: बच्चों के झगड़े ने पकड़ा तूल, बड़े भी भिड़े, चली तलवार-लाठियां, 6 से अधिक लोग जख्मी

अजमेर के गंज थाना क्षेत्र स्थित लोंगिया इलाके में बच्चों के झगड़े ने इतना तूल पकड़ा कि दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Tue, 18 Feb 2025 9:52:26

अजमेर: बच्चों के झगड़े ने पकड़ा तूल, बड़े भी भिड़े, चली तलवार-लाठियां, 6 से अधिक लोग जख्मी

अजमेर के गंज थाना क्षेत्र स्थित लोंगिया इलाके में बच्चों के झगड़े ने इतना तूल पकड़ा कि दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस संघर्ष में 6 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जेएलएन अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर हल्का बल प्रयोग किया और भीड़ को तितर-बितर किया। स्थिति को काबू करने के लिए 9 थानों का पुलिस जाप्ता मौके पर तैनात किया गया, साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीओ और विभिन्न थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे।

गंज थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि बच्चे कंचे खेल रहे थे, तभी उनके बीच झगड़ा हो गया। इस झगड़े में बड़े भी शामिल हो गए। एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने तलवार और लाठियों से हमला किया। दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी भी हुई। फिलहाल, किसी भी पक्ष की ओर से थाने में शिकायत दर्ज नहीं हुई है और न ही प्रदर्शन या घेराव जैसी कोई स्थिति बनी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। एक पक्ष की महिलाओं का कहना है कि घर पर कुछ बच्चों ने कंचे फेंके थे और जब उन्हें समझाने गए तो दूसरे पक्ष के 6-7 लोगों ने तलवार और लाठियों से हमला किया, आरोप है कि महिलाओं पर भी हमला हुआ।

लोंगिया मोहल्ले के ताजशाह गली के पास यह विवाद हुआ है। पुलिस की तत्परता से हालात काबू में हैं, लेकिन तनाव की स्थिति बनी हुई है। लौंगिया मोहल्ला एक संवेदनशील इलाका है, जहां ऊपरी पहाड़ी क्षेत्र में बड़ी संख्या में बाहर से आए मुस्लिम समुदाय के लोग बसे हुए हैं, जबकि निचली बस्तियों में दलित, हरिजन और सिंधी समाज के लोग रहते हैं। इस इलाके में पहले भी कई बार टकराव की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी