न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : ACB की ताबड़तोड़ कार्रवाई, बीएड कॉलेज के प्रिंसिपल और बाबू को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) लगातार अपनी कार्रवाई को तेज कर रहा है। इस बार एसीबी ने हनुमानगढ़ में एक प्राइवेट बीएड कॉलेज के प्रिंसिपल और एक बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Fri, 31 Jan 2025 4:24:16

राजस्थान : ACB  की ताबड़तोड़ कार्रवाई, बीएड कॉलेज के प्रिंसिपल और बाबू को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) लगातार अपनी कार्रवाई को तेज कर रहा है। इस बार एसीबी ने हनुमानगढ़ में एक प्राइवेट बीएड कॉलेज के प्रिंसिपल और एक बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। एसीबी की टीम ने छापेमारी के दौरान प्रिंसिपल रामावतार और बाबू करण से 5000 रुपये रिश्वत की राशि बरामद की। यह रिश्वत कॉलेज में दाखिला कराने के नाम पर ली जा रही थी।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी कॉलेज प्रशासन से जुड़े थे और विद्यार्थियों से रिश्वत की मांग कर रहे थे। एसीबी ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। एसीबी के अधिकारियों ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है और अन्य संबंधित आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई है।

फार्म भरवाने के लिए मांगी थी रिश्वत

एसीबी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, एक परिवादी ने एसीबी से शिकायत की थी कि यूनिवर्सिटी में फार्म भरवाने के नाम पर उससे 5,000 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। इसके लिए उसे परेशान किया जा रहा है। जबकि रिश्वत न देने पर उसका फार्म रिजेक्ट कर देने की बात कही गई है। इस शिकायत के मिलने के बाद एसीबी की टीम ने इसका सत्यापन किया तो मामले की सच्चाई पता चली। इसके बाद एसीबी की टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए प्रिंसिपल और बाबू को परिवादी से 5000 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा है।

अब हनुमानगढ़ ACB की टीम प्रिंसिपल रामावतार और बाबू करण से पूछताछ कर रही है और उनसे जुड़े लोगों की भी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि एसीबी उन दोनों के अन्य ठिकानों पर भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी