न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: झालावाड़ के बोरवेल में फंसे 5 वर्षीय प्रहलाद की दर्दनाक मौत, 30 फीट नीचे जाकर फंसा था

राजस्थान के झालावाड़ में 5 वर्षीय प्रह्लाद बोरवेल में गिरने के बाद दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। 200 फीट गहरे बोरवेल में 30 फीट नीचे फंसे बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन उसे मृत अवस्था में निकाला गया।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Mon, 24 Feb 2025 8:53:26

राजस्थान: झालावाड़ के बोरवेल में फंसे 5 वर्षीय प्रहलाद की दर्दनाक मौत, 30 फीट नीचे जाकर फंसा था

राजस्थान के झालावाड़ जिले के डग थाना क्षेत्र के पाडला गांव में बोरवेल में गिरे 5 वर्षीय प्रहलाद की जिंदगी बचाने की कोशिश नाकाम रही। सोमवार सुबह 4:00 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया था, लेकिन दोबारा पहुंची NDRF की टीम ने सुबह 5:00 बजे बच्चे को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्चे का शव डग अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया, जहां पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

पहले ही हो चुकी थी मौत की पुष्टि

ऐसा माना जा रहा है कि रेस्क्यू टीम ने अधिकारियों के सामने बच्चे की मौत की पुष्टि पहले ही कर दी थी, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के चलते शव को तुरंत बाहर नहीं निकाला जा सका। इसके बाद, भीड़ को हटाकर बच्चे के शव को निकालकर सीधे अस्पताल भिजवा दिया गया।

शुरुआत में सुनाई दे रही थी रोने की आवाज

प्रह्लाद की शुरुआत में रोने की आवाज आ रही थी, जिससे सभी को उम्मीद थी कि उसे बचाया जा सकता है। पाइप के जरिए ऑक्सीजन दी जा रही थी, लेकिन पथरीला इलाका होने के कारण बचाव कार्य में बाधाएं आईं। झालावाड़ से पहुंची SDRF की टीम ने देसी जुगाड़ (रिंग फंसाकर) बच्चे को निकालने की कोशिश की, वहीं कोटा से आई NDRF टीम ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन किया।

खेलते समय ट्यूबवेल में गिरा था मासूम

प्रह्लाद खेत में खेल रहा था, तभी अचानक ट्यूबवेल में गिर गया। वह 30 फीट नीचे फंस गया था। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों की मदद से रस्सी डालकर बच्चे को निकालने के प्रयास किए। इसके बाद SDRF की टीम भी मौके पर पहुंची और ऑपरेशन शुरू किया गया।

200 फीट गहरा था बोरवेल

डग थानाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि प्रह्लाद अपने माता-पिता के साथ खेत पर गया था। माता-पिता खेत में काम कर रहे थे, तभी दोपहर करीब 1:40 बजे बच्चा ट्यूबवेल में गिर गया। यह बोरवेल तीन दिन पहले ही खुदवाया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया, लेकिन बोरवेल 200 फीट गहरा होने के कारण बचाव कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी