न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: सीधी भर्ती से की जाएगी 470 हॉस्टल वार्डन की नियुक्ति, छात्रावासों के लिए नया कैडर बनाने की प्रक्रिया जारी

जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने विधानसभा में घोषणा की कि छात्रावासों के लिए नया कैडर बनाने की प्रक्रिया जारी है, जिससे अब वॉर्डन की नियुक्ति सीधी भर्ती से की जाएगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 05 Mar 2025 6:36:52

राजस्थान: सीधी भर्ती से की जाएगी 470 हॉस्टल वार्डन की नियुक्ति, छात्रावासों के लिए नया कैडर बनाने की प्रक्रिया जारी

जयपुर। राजस्थान में हॉस्टल वॉर्डन की भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ा बदलाव किया जा रहा है। जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने विधानसभा में घोषणा की कि छात्रावासों के लिए नया कैडर बनाने की प्रक्रिया जारी है, जिससे अब वॉर्डन की नियुक्ति सीधी भर्ती से की जाएगी। पहले शिक्षा विभाग से प्रतिनियुक्ति पर शिक्षकों को वॉर्डन के रूप में नियुक्त किया जाता था, लेकिन नए नियम लागू होने के बाद 470 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही बांसवाड़ा खेल स्टेडियम में तरणताल का कार्य 90% पूरा हो चुका है, जिसे जल्द ही क्रीड़ा परिषद को सौंपा जाएगा।

जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार द्वारा छात्रावासों के लिए नया कैडर बनाने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 470 वार्डन के पदों को सीधी भर्ती के लिए प्रस्ताव राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को भिजवाये जाने की कार्यवाही की जा रही है।

खराड़ी ने कहा कि पहले जनजाति क्षेत्रों में बने छात्रावासों में वार्डन के लिए कैडर नहीं होने से शिक्षा विभाग द्वारा प्रतिनियुक्ति पर शिक्षकों को वार्डन के रूप में नियुक्त किया जाता था। जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने बताया कि खेल स्टेडियम बांसवाड़ा में तरणताल का कार्य लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। निर्माण पूरा होने के पश्चात इसे क्रीडा परिषद को हस्तान्तरित कर दिया जाएगा। तरणताल के निर्माण के लिए 9 सितम्बर 2021 को स्वीकृति हुई तथा निर्माण के लिए 5.76 लाख रुपए स्वीकृत किए गए।

इससे पहले विधायक उमेश मीणा के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री ने केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2023-24 में प्रावधित राशि एवं व्यय की गई राशि का विवरण तथा योजनावार जिलेवार विवरण सदन के पटल पर रखा।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में विभाग द्वारा कुल 437 आश्रम छात्रावासों में 511 कार्मिक, 23 आवासीय विद्यालयों में 261, 8 बहुउद्देशीय छात्रावासों में 5, 13 खेल छात्रावासों में 33, 11 कॉलेज छात्रावासों में 9 कार्मिक कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि यह समस्त कार्मिक शिक्षा विभाग से प्रतिनियुक्ति पर हैं। उन्होंने जिलेवार प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत कार्मिकों की संख्या सदन के पटल पर रखी। उपरोक्त कार्मिकों के अतिरिक्त विभागीय मंत्रालयिक सेवा के 4 कार्मिक एवं चतुर्थ श्रेणी सेवा के 191 कार्मिक विभिन्न छात्रावासों/ आवासीय विद्यालयों में कार्यरत हैं।

खराड़ी ने कहा कि जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के छात्रावास अधीक्षक (महिला) ग्रेड-द्वितीय व छात्रावास अधीक्षक (पुरुष) ग्रेड-द्वितीय के पदों को कार्मिक विभाग की अधिसूचना 31 जनवरी 2022 से जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्य एवं अधीनस्थ् सेवा नियम, 2001 में शामिल कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि विभागीय छात्रावास अधीक्षक कैडर के पदों को कार्मिक विभाग के अधिसूचना दिनांक 16 जनवरी 2025 से राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा (समान पात्रता परीक्षा) नियम, 2022 में शामिल कर दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ