न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'जिस समय मेरी सरकार महाराष्ट्र में आएगी तब सड़क पर...', राज ठाकरे ने शेयर किया बाल ठाकरे का पुराना वीडियो

महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर पर घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने एक बार फिर ऐलान किया है कि जहां मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं उतरेगा, वहां हनुमान चालीसा होगा। राज ठाकरे ने कहा, यह सामाजिक विषय है, यह धार्मिक नहीं है। अगर वे इसे धार्मिक रंग देते हैं, तो हम भी उसी अंदाज में जवाब देंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 04 May 2022 1:48:45

'जिस समय मेरी सरकार महाराष्ट्र में आएगी तब सड़क पर...', राज ठाकरे ने शेयर किया बाल ठाकरे का पुराना वीडियो

महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर पर घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने एक बार फिर ऐलान किया है कि जहां मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं उतरेगा, वहां हनुमान चालीसा होगा। राज ठाकरे ने कहा, यह सामाजिक विषय है, यह धार्मिक नहीं है। अगर वे इसे धार्मिक रंग देते हैं, तो हम भी उसी अंदाज में जवाब देंगे। इस बीच राज ठाकरे ने अब शिवसेना संस्थापक स्व. बाल ठाकरे का पुराना वीडियो जारी कर सीएम उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है। राज ठाकरे ने दिवंगत शिवसेना सुप्रीमो का पुराना वीडियो साझा कर सीएम उद्धव ठाकरे को पिता बाल ठाकरे द्वारा कही गई बातें याद दिलाई हैं। वीडियो में बाल ठाकरे कह रहे हैं, 'जिस समय मेरी सरकार महाराष्ट्र में आएगी तब सड़क पर होने वाली नमाज को बंद करवाएं बिना और मस्जिदों से लाउड स्पीकर नीचे लाए बिना हम नहीं रहेंगे। धर्म ऐसा होना चाहिए जो राष्ट्रहित के आड़े ना आए। हमारे हिंदू कुछ गलत करते हैं तो मुझे आकर बताओ, उस का भी हल निकालेंगे, लेकिन लाउडस्पीकर मस्जिद से नीचे आएंगे।'

मनसे प्रमुख ने कहा 'मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से अपील करता हूं कि सालों पहले शिवसेना प्रमुख बाला साहब ठाकरे ने कहा था कि सभी लाउडस्पीकरों को बंद करने की जरूरत है। क्या आप इसका पालन करने जा रहे हैं? महाराष्ट्र के लोगों को बताएं कि क्या होने वाला है?' इसके साथ ही राज ठाकरे ने कहा कि 'अभी नहीं तो कभी नहीं।'

राज ठाकरे ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट में शिवसेना के संस्थापक स्व बाल ठाकरे की ट्रेडमार्क पोशाक में पोज दिया था। राज ठाकरे कट्टर हिंदुत्व की शुरुआत कर महाराष्ट्र में अपनी राजनीतिक तकदीर को नए सिरे से गढ़ने जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?